यूटिलिटी अपडेट

BSSC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी की बहार!एसएससी में 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से

Bssc recruitment 2023 result, BSSC Recruitment 2023, Bssc recruitment 2023 official website, Bssc recruitment 2023 last date

BSSC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी की बहार!एसएससी में 11098 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल सेBSSC Recruitment 2023 : सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। युवाओं के लिए एक गुड न्यूज़ है। यदि आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो बता दें कि बिहार राज्य में एसएससी के द्वारा 11 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। ऐसे में वो कैंडिडेट्स जो इस भर्ती (BSSC Recruitment 2023) प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हों, वो आवेदन लिंक खुलने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि बीएसएससी सेकेंड इंटर लेवल कंबाइंड कांपटीटिव एग्जामिनेशन 2023 के लिए 11098 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
नोट करे लें ये तारीख

BSSC की सेकेंड इंटर लेवल सीसीई परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2023 के दिन से शुरू होगी और 11 नवंबर 2023 फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरीए कुल 11098 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार https://bssc.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिंक खुलने के बाद उम्मीदवारों को यहीं से आवेदन करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन

इस परीक्षा के लिए वो उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से, किसी भी स्ट्रीम से 12वीं यानी इंटर की परीक्षा पास की है। वहीं इस परीक्षा के लिए एज लिमिट की अगर बात करें तो 18 से 37 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र की गिनती 1 अगस्त 2023 से होगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में भी छूट मिलेगी।

BSSC Recruitment 2023: आयु सीमा

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 साल से कम और 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त, 2023 को आधार मानकर की जाएगी। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट का प्रावधान है।

BSSC Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

दूसरे राज्यों के सभी पुरुष, महिला, सामान्य वर्ग ईबीसी, बीसी वर्ग के आवेदकों को 540 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला वर्ग के आवेदकों को 135 रुपये का शुल्क देना होगा।

  • BSSC Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
  • बीएसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं।
  • बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://bssc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • बीएसएससी इंटर स्तरीय भर्ती 2023 का विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण सही ढंग से भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन करें।
  • अपने आवेदन की समीक्षा करें और सबमिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button