बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bike theft : स्टेट बैंक और उप जेल के पास से 2 मोटर साइकिल चोरी, शिकायत पर दर्ज किया प्रकरण

♦ विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के मुलताई नगर में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। नागपुर रोड पर स्थित स्टेट बैंक की शाखा के सामने से और उप जेल के मेन गेट के पास से अज्ञात चोरों ने बाइक चोरी कर ली। बाइक स्वामी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि संतरा मंडी ताप्ती वार्ड मुलताई निवासी रवि पिता धनराज उबनारे ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि बीते 19 मई की शाम 7 बजे अज्ञात आरोपी ने स्टेट बैंक नागपुर रोड के सामने से उसकी होंडा ड्रीम युगा बाइक क्रमांक एमपी-48/एमपी-9701 चोरी कर ली।

मुलताई के सरकारी कॉलेज में लाखों की चोरी : कंप्यूटर सिस्टम, प्रोजेक्टर और सीसीटीवी कैमरे ले उड़े चोर

वहीं छावल आमला निवासी प्रवीण पिता पंडरी पाटिल ने थाने ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मुलताई में जेल के मेन गेट के पास से बीते 19 मई की शाम 5 बजे अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक एमपी-48/एमआर-6044 चोरी कर ले गया। पुलिस ने दोनों बाइक चोरी मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Crime : आधी रात को घर में घुसे बदमाश, पिस्टल अड़ाकर बोले- मर्डर करके आए हैं, आधे घंटे के लिए लड़की दो; उधर जनपद सदस्य के घर से लाखों की चोरी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button