
Biggest Santa Claus: हर साल क्रिसमस आज यानी 25 दिसंबर को मनाया जाता है। खासतौर पर बच्चों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्रिसमस की बात हो, तो सांता क्लॉज की बात ना की जाए, ये हो ही नहीं सकता है। बच्चों में सांता क्लॉज को लेकर खासा क्रेज देखने को मिलता है। हर साल अलग-अलग प्रकार से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन इस बार क्रिसमस को खास बनाने के लिए इस मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर रेत और प्याज की मदद से दुनिया का सबसे बड़ा सेंटा क्लॉज (Biggest Santa Claus) को बनाया है। अनोखे अंदाज में विश्व रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने देश और दुनिया के लोगों को एक सुंदर संदेश भी दिया है। (Biggest Santa Claus)
वर्ल्ड फेमस सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के मौके पर ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर विश्व का सबसे बड़ा सेंटा (सांता) क्लॉज़ बनाया है। खास बात यह है कि, उन्होंने रेत और प्याज की मदद से सेंटा क्लॉज को बनाया है, जिसे देखने के लिए पुरी के समुद्र तट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। (Biggest Santa Claus)
- Also Read: Personality Test: क्या नजर आया आपको तस्वीर में सबसे पहले? टेस्ट से जानिए अपनी पर्सनैलिटी
2 टन प्याज से बनाया गया Santa Claus (Biggest Santa Claus)
बालुका कलाकार सुदर्शन पटनायक ने बताया कि, इस विशाल प्रतिमा को बनाने में उन्होंने दो टन प्याज का इस्तेमाल किया है। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि, कैसे ब्लू फ्लैग बीच में 100 फीट लंबा, 20 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा सेंटा (सांता) क्लॉज बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक पेड़ लगाने और धरती को हराभरा रखने का संदेश दिया है। सुदर्शन पटनायक ये भी कहा कि, उनकी कोशिश होती है कि, हर साल क्रिसमस के दौरान पुरी के ब्लू फ्लैग समुद्र तट पर कुछ अलग और अनोखी मूर्तियां बनाई जाए। (Biggest Santa Claus)
Santa Claus को बनाने में लगे 8 घंटे (Biggest Santa Claus)
सुदर्शन पटनायक ने बताया कि, रेत और प्याज से बनी सेंटा (सांता) क्लॉज की इस प्रतिमा को बनाने में उन्हें करीबन 8 घंटे का समय लगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ऑफ इंडिया की एडिटर-इन-चीफ सुषमा नार्वेकर और जज संजय नार्वेकर ने इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड को घोषित किया है। इस नए विश्व रिकॉर्ड के लिए उन्होंने सुदर्शन पटनायक को प्रमाण पत्र के साथ एक पदक से नवाजा। इस पर सुदर्शन पटनायक का कहना है कि, यह गर्व और सम्मान की बात है कि इस साल की कलाकृति को विश्व रिकॉर्ड में रखा गया है। (Biggest Santa Claus)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇