Bigg Boss 16 : बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस Tina Dutta ने अबदु रोजिक के साथ की जबरदस्ती, जोर से पकड़कर किया किस, वीडियो हुआ वायरल

Abdu Rozik Bigg Boss 16: कौन है जो अब्दु रोजिक की क्यूटनेस पर फिदा नहीं। जब से तजाकिस्तान के ये सिंगर बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में पहुंचे हैं तब से इनकी फैन फोलोइंग बढ़ गई है। इनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है और घर के भीतर भी कंटेस्टेंट अब्दु पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस’ हाउस में अब्दू रोजिक के साथ कुछ भी गलत हो, तो पब्लिक से बर्दाश्त नहीं होता। जैसे अभी लोगों को एक्ट्रेस टीना दत्ता की हरकत बर्दाश्त नहीं हो रही।
जी हां, हाल ही में ‘बिग बॉस 16’ के एक एपिसोड में टीना दत्ता (Tina Dutta), अब्दू को जबरदस्ती गले लगाती दिखीं, जो अब्दू को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसलिए वह टीना के पास से उठकर चले जाते हैं। अब बस अब्दू को यूं असहज देख लोगों ने सोशल मीडिया पर टीना की क्लास लगाना शुरू कर दी। आइए विस्तार से बताते हैं।
बिग बॉस 16 का हिस्सा बने अब्दू रोजिक हर किसी के फेवरेट हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी अब्दू को बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में घर के अंदर भी अब्दू की फीमेल फैन फॉलोइंग कम नहीं है। कोई अब्दू को अपना बायफ्रेंड बताता है तो कोई उसे अपना फ्यूचर हसबैंड बताता है।
इसी बीच कंटेस्टेंट टीना दत्ता का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में टीना दत्ता जबरन अब्दू रोजिक को गले लगाती हैं और उन्हें किस भी करती हैं। जिससे अब्दू परेशान होते हैं।
वह टीना से कई बार उन्हें छोड़ने को कहते हैं लेकिन वह छोड़ती नहीं है। अब्दू कहते हैं कि वह उन्हें मार देंगी। जिसे सुनकर टीना हंस देती हैं। जैसे ही टीना अब्दू को छोड़ती हैं वह तुरंत सीट से उठकर चले जाते हैं। बस यही वजह है कि सोशल मीडिया पर टीना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
— media (@qualitzmedia) October 11, 2022
नेटीजंस ने दी नसीहत
अब्दू रोजिक और टीना दत्ता के वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कई यूजर्स ऐसे हैं जिन्होंने एक्ट्रेस को नसीहत तक दे डाली है।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘अब्दू कोई बच्चा नहीं है यहां…मिस टीना ठीक से बर्ताव करना सिखिए। बिना अब्दू की इजाजत के उसे छूना बंद करो। अगर यही चीज एक लड़का करता तो।’
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह क्या बकवास है। वहीं एक दूसरे यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि यह अत्याचार है। अब्दू असहज नजर आ रहा है और वह तुरंत भाग जाता है। अब्दू की परमिशन मायने रखती है। टीना दत्ता बार-बार उनकी बेइज्जती कर रही है।
View this post on Instagram
ट्रोलर्स ने टीना दत्ता को बताया पागल
एपिसोड में अब्दू को टीना दत्ता को पागल कहते हुए भी सुना गया। अब्दू जैसे ही सीट से उठकर जाते हैं, टीना उन्हें फिर से बैठने को कहती है, लेकिन अब्दू चलते हुए कहते हैं इस घर में सभी पागल है उन्हें छोड़कर। जिसे सुनकर एक्ट्रेस जोरों से हंसने लगती हैं।
आपको बता दें लोगों का यह भी कहना है कि बिग बॉस के घर में आए कई सदस्य अब्दू रोजिक के साथ रहकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं क्योंकि अब्दू घर में सबसे पॉपुलर सेलेब हैं।
News Source:zeenews.india




