बड़ी खबरें

Betul Suicide News: छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश, शोभापुर में युवक ने की आत्महत्या

Betul Suicide News: छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश, शोभापुर में युवक ने की आत्महत्याBetul Suicide News: छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर वापस लौट रहे बैतूल जिले के निवासी सीआरपीएफ के एक जवान की इटारसी के पास जंगल में फांसी पर लटकी लाश मिली है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। इधर सारनी थाना क्षेत्र में भी एक 40 वर्षीय व्यक्ति की फांसी पर लटकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चोपना थाना क्षेत्र के रैनीपाटी निवासी कमलकिशोर बैठे (32) सीआरपीएफ में उत्तराखंड स्थित ग्रुप सेंटर काठ गोदाम में पदस्थ था। उसका फांसी पर लटका शव गुरुवार को बागदेव के पास जंगल में मिला था। यह जवान 27 दिन की छुट्टी पर अपने गांव रैनीपाटी आया था। पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को घर से छुट्टी बिताकर जवान शाहपुर से इटारसी की ओर बस से रवाना हुआ था।

बस में उसे उसके भाई अर्जुन ने बिठाया था। लेकिन, रास्ते से ही वह गायब हो गया। जवान जब 18 तारीख तक भी ग्रुप सेंटर नही पहुंचा तो इसकी तलाश शुरू की गई। इसके लिए शाहपुर थाने में गुम इंसान भी कायम किया गया था। जब इसकी काल डिटेल निकाली गई तो लास्ट लोकेशन पथरौटा के जंगल में मिली। जिसके आधार पर इसकी तलाश शुरू की गई।

इस बीच सूचना मिली जंगल में फांसी पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला है। जिसके आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह लाश कमल की निकली। जिसका एफएसएल टीम से मुआयना कराया गया है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Betul Suicide News: छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ जवान की जंगल में फांसी पर लटकी मिली लाश, शोभापुर में युवक ने की आत्महत्या

पिछले साल ही हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि जवान की पिछले साल ही शादी हुई थी। उसका ससुराल पथरौटा के पास ही है। वह 27 दिन की छुट्टी पूरी कर 16 जनवरी को पोस्ट के लिए लौट रहा था। गुरुवार को उसका इटारसी में पीएम करवाया गया। आज शव रैनिपाटी लाया गया है। यहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शोभापुर में भी फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश (Betul Suicide News)

इधर सारनी थाना क्षेत्र के शोभापुर में भी एक 40 वर्षीय युवक की लाश घर में फांसी पर लटकी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात शोभापुर के क्लब कालोनी में रितेश पिता परसराम पंडाग्रे ने आत्महत्या कर ली। मामले की जांच कर रहे एएसआई मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button