Betul Se Ayodhya Padyatra : प्रयाग राज पहुंची बैतूल से अयोध्या के लिए निकली पद यात्रा

Betul Se Ayodhya Padyatra : प्रयाग राज पहुंची बैतूल से अयोध्या के लिए निकली पद यात्रा
Betul Se Ayodhya Padyatra : प्रयाग राज पहुंची बैतूल से अयोध्या के लिए निकली पद यात्रा

Betul Se Ayodhya Padyatra : बैतूल। बैतूल से अयोध्या के लिए निकली पदयात्रा का आज 20 वां दिवस है। आज यह पदयात्रा तीर्थराज प्रयागराज पहुंची। जहां पर यात्री भक्तों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर बड़े हनुमान जी के दर्शन किए।

पदयात्री धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा जानकारी प्रदान की गई कि सभी तीर्थ इस समय प्रयागराज में निवास करते हैं। अभी माघ मास लगा हुआ है। प्रयाग तीर्थों का राजा है, जहां पर तीन कुंभों में से एक कुंभ लगता है। वह भी विशेष कर गंगा जी के तट पर संगम पर जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। यहीं पर आज बैतूल से अयोध्या पद यात्रा पहुंची। (Betul Se Ayodhya Padyatra)

यहां महंत श्री गोपाल दास जी द्वारा तीर्थ यात्रियों का स्वागत अभिनंदन कर ताप्ती जल साहित जिले की 103 नदियों के जल का पूजन अर्चन व साथ ही 1341 गांव की चंदन रूपी माटी का पूजन वंदन कर यात्रियों का स्वागत कर विदा किया। जल्दी ही तीनों पदयात्री राम लला सरकर अयोध्या पहुंचने वाले हैं। (Betul Se Ayodhya Padyatra)

अब लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय करने की बाकी है। इनकी लगन और श्रद्धा के सामने कोहरा व ठंडी भी नतमस्तक है। तीनों प्रतिभागी स्वस्थ हैं और कहीं ना कहीं ईश्वर की कृपा, प्रेम और आशीष बना हुआ है। (Betul Se Ayodhya Padyatra)

जल्दी ही रामलला की भूमि पर यह तीनों पदयात्री पहुंचकर अपने साथ ले गए सूर्य पुत्री मां ताप्ती के जल साहित 103 नदियों का जल राम लला के अभिषेक में सम्मीलित करेंगे। यात्रा में श्री ठाकुर के साथ वासुदेव गुजरे और केशो मोरले भी साथ हैं। (Betul Se Ayodhya Padyatra)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News