बैतूल अपडेट

Betul School Holiday: बैतूल में हीटवेव का असर: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, कलेक्टर का बड़ा फैसला

Betul School Holiday: Heatwave impacts Betul; schools from nursery to 8th grade closed, collector's big decision

Betul School Holiday: बैतूल में हीटवेव का असर: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, कलेक्टर का बड़ा फैसला
Betul School Holiday: बैतूल में हीटवेव का असर: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, कलेक्टर का बड़ा फैसला

Betul School Holiday: बैतूल जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर ने छोटे विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिली है।

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

26 अप्रैल 2026 को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आदेश जारी करते हुए जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय जिले में पड़ रही तेज गर्मी और लू जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बच्चों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यह अवकाश जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों में लागू रहेगा। इसमें शासकीय, अशासकीय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी शामिल हैं। आदेश के अनुसार यह अवकाश अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी अनिवार्य

हालांकि विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन स्कूलों के शिक्षक और संस्थाओं के प्रमुखों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। उन्हें सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक स्कूल में रहकर शासकीय और विभागीय कार्यों का निष्पादन करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले से तय परीक्षाएं और अन्य जरूरी शासकीय गतिविधियां अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होती रहेंगी। इस आदेश का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को गर्मी से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Betul School Holiday: बैतूल में हीटवेव का असर: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, कलेक्टर का बड़ा फैसला
Betul School Holiday: बैतूल में हीटवेव का असर: नर्सरी से 8वीं तक स्कूल बंद, कलेक्टर का बड़ा फैसला

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button