बड़ी खबरें

Betul Samachar: महिला डॉक्टर से अभद्रता के विरोध, अस्‍पताल के पूरे स्‍टॉफ में आक्रोश, कार्रवाई को लेकर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Betul Samachar: महिला डॉक्टर से अभद्रता के विरोध, अस्‍पताल के पूरे स्‍टॉफ ने कार्रवाई करने को लेकर सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर
Betul Samachar: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में महिला चिकित्सक एवं वर्तमान बीएमओ डॉक्टर युपा वर्मा के साथ हेमंत सोनी नामक व्यक्ति ने मरीज के उपचार के दौरान अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। इसके साथ ही कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। इस घटना को देखते हुए शासकीय चिकित्सालय शाहपुर का समस्त स्टॉफ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर को ज्ञापन सौंपा गया।

Also Read: Magarmach Ka Video: जाल छोटा होने से नहीं हो सका मगरमच्छ का रेस्क्यू, अब आज बड़े जाल से कोशिश करेगी STR की टीम

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने शासकीय कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी। ज्ञापन में शाहपुर अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि जिस प्रकार वर्तमान बीएमओ के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार हुआ है, उससे वे भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शासकीय चिकित्सालय के स्टाफ को नाइट ड्यूटी भी करनी पड़ती है। जिसमें नर्सिंग स्टाफ भी रहता है। आए दिन अस्पताल में मरीजों के साथ परिजन इस प्रकार का व्यवहार करते रहते हैं।

Also Read: Today Betul Mandi Bhav : आज के कृषि उपज मंडी बैतूल के भाव (दिनांक 28 नवंबर, 2022)

समस्त स्टाफ द्वारा यह मांग की गई है कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो एवं स्वतंत्रता पूर्वक कार्य करें। इस मामले में बीएमओ शाहपुर ने बताया कि यदि आरोपी पर उचित धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही नहीं की गई तो शासकीय चिकित्सालय शाहपुर का समस्त स्टाफ एवं डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। यह मामला सिर्फ महिला चिकित्सक के साथ दुर्घटना का नहीं है अपितु भविष्य में समस्त महिला स्टाफ की सुरक्षा का भी है।

Also Read: बड़ा फैसला : पीआईसी ने लिया नगर पालिका सीएमओ के लिए अनुबंधित वाहन बंद करने का निर्णय, अपव्यय रोकने उठाया कदम

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button