Betul Political News : पहले कार्यकाल में सड़क-बिजली; अब शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार पर फोकस : हेमंत
Betul Political News :
Betul Political News : बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने 6 अप्रैल को विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में पहुंचकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विधायक श्री खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बैतूल बाजार मंडल के सोहागपुर, मिलानपुर एवं बैतूल बाजार में बूथ क्रमांक 161, 162, 171, 175, 176 एवं 178 में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बूथ कमेटी की बैठकें भी ली।
बूथ कमेटी की बैठकों को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल नें कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की विचार धारा के साथ रहे। जिसका सुखद परिणाम आज पूरे देश के भाजपामय होने के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत से लोग भाजपा की विचार धारा के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं।

अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ (Betul Political News)
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने के साथ ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की जन हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचायें। बैतूल बाजार के मतदान केन्द्रों पर आयोजित भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में सांसद एवं नर्मदापुरम-बैतूल लोकसभा प्रभारी केपी यादव भी शामिल हुए।
इन क्षेत्रों पर रहेगा अब फोकस (Betul Political News)
भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित बूथ कमेटी की बैठकों को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने कहा कि मेरे द्वारा हर वो काम किया जायेगा, जिसकी जरूरत ग्राम पंचायत एवं गांवों को है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रदेश सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग की तरक्की के लिए अनेकों जन हितैषी योजनायें लागू की गई है।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: चिंटू ने एक्स-रे करवाया,पप्पू- क्या रहा तेरी एक्स-रे रिपोर्ट में? जवाब सुन नहीं कंट्रोल होगी हंसी…
पहले कार्यकाल में किए यह काम (Betul Political News)
उन्होंने कहा कि विधायकी के पहले कार्यकाल में सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई सहित अन्य क्षेत्रों में खूब कार्य किया। अब उनका फोकस शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार पर रहेगा। स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, जल्द से जल्द जिले में मेडीकल कॉलेज शुरू हो, जिससे जिले वासियों को उत्कृष्ट चिकित्सा मिल सके, साथ ही युवाओं, को रोजगार दिलवानें स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने एवं किसानों को सम्पन्न बनानें के लिए सतत काम किया जायेगा।
- यह भी पढ़ें: Best Havells Air Cooler: गर्मी से छुट्टी! AC को मात देने आ गया ये Havells Air Cooler, मिलेंगी कश्मीर जैसी ठंडी हवा…
यह रहे प्रमुख रूप से मौजूद (Betul Political News)
मतदान केन्द्रों पर आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पवार, बैतूल बाजार पूर्व नपाध्यक्ष संजय वर्मा, बैतूल विधानसभा संयोजक मधु पाटनकर, बैतूल बाजार मंडल अध्यक्ष सुनील पवांर, अशोक नागले, भवानी गावंडे, अनूप वर्मा, विक्की राठौर, कमलेश राठौर, विजय पानकर, मुन्ना पवांर, बूथ अध्यक्ष मुकेश, अनिल, हेमंत लोखण्डे, अरविंद राठौर, कपिल पंडया, मोनू माहुलकर, मदन राठौर, आशीष राठौर, प्रणय पंडया, विनीत बारमासे, पवन राठौर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।
- यह भी पढ़ें: Vikram Samvat 2081: हिन्दू नववर्ष 2081… इस वर्ष का कौन होगा राजा, मंत्री और देश दुनिया पर क्या पड़ेगा इनका प्रभाव
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




