Betul News Today: महिला कांग्रेस ने फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला, बर्खास्तगी की मांग

Betul News Today: बैतूल। महिला कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के घृणित बयान के खिलाफ गुरुवार को लल्ली चौक पर मंत्री का पुतला फूंका। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनिका निरापुरे और ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम के नेतृत्व में निकाली गई आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मंत्री विजय शाह को पद से बर्खास्त करने की मांग की।

मंत्री विजय शाह के बयान को महिला कांग्रेस ने भारतीय सेना के प्रति अवमानना और बेटियों की गरिमा को तार-तार करने वाला बयान बताया है। महिला नेताओं ने कहा कि क्या अब देश की बेटियां भी बीजेपी की घृणित राजनीति की शिकार होंगी? क्या वर्दी पहनने वाली बहादुर बेटियों को भी मजहब के तराजू में तौला जाएगा? कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी भारतीय फौज की मर्यादा पर हमला है।

सेना का कोई धर्म नहीं होता (Betul News Today)

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने कहा विजय शाह का यह बयान उस मानसिकता को उजागर करता है जो देशभक्ति को धर्म की दीवारों में कैद करना चाहती है। क्या मंत्री भूल गए कि सेना का कोई धर्म नहीं होता? क्या वर्दी पहनने वालों को अब हिंदू-मुसलमान में बांटेंगे? क्या देश की सुरक्षा करने वाली बेटियों की देशभक्ति पर सवाल उठाना एक मंत्री को शोभा देता है?

बयान पद की गरिमा के विपरीत (Betul News Today)

ग्रामीण जिला अध्यक्ष पुष्पा पेंद्राम ने दो टूक कहा कि यह बयान मंत्री पद की गरिमा के विपरीत है, और अगर विजय शाह में जरा भी शर्म बाकी है तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। वरना महिलाएं, सैनिक और देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

पूरे देश को झुलसा देगी यह आग (Betul News Today)

बीजेपी के नेताओं की जुबान अगर ऐसे ही जहर उगलती रही तो ये आग पूरे देश को झुलसा देगी। सेना की वर्दी पहनकर देश का नाम रोशन करने वाली कर्नल सोफिया को पाकिस्तानियों की बहन कहकर विजय शाह ने वह रेखा पार कर दी है जिसे भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदर्शन में यह भी थे मौजूद (Betul News Today)

प्रदर्शन में जमुना पंडाग्रे, नंदिनी तिवारी, प्रेरणा शर्मा, शबाना सिराज पठान, पार्षद अर्चना साहू, सुशीला तिवारी, मोना खातरकर, मीनाक्षी झरबड़े, श्वेता मालवी, संगीता बामने, रेखा वाघमारे, प्रमिला पेंद्राम, रमा बारस्कर, श्रद्धा करोले, सुशीला धुर्वे, गीता उईके, सरिता झरबडे, प्रवीण खान, पुष्पा मर्सकोले, समीर खान, मोनू बडोनिया, संतोष दीवान, प्रशांत राजपूत, कदीर भाई, अनुराग मिश्रा, सुन्ना राजपूत, रमेश गायकवाड़, जैद खान, नफीस खान, सोनू राठौर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment