बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अब सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

CHATTISGARH EXPRESS NORTH BOUND
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    कोरबा-अमृतसर और अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को अब 3 नहीं बल्कि 4 दिन चलाया जाएगा। पहले रेलवे द्वारा इस ट्रेन को 3 दिन चलाए जाने का निर्णय लिया था। अब इसे बढ़ाकर 4 दिन कर दिया गया है। ट्रेन का कंपोजिशन और स्टॉपेज पूर्ववत ही रहेंगे।

    मध्य रेल के नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राम पॉल बरपग्गा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दिनांक 17 फरवरी 2022 से सप्ताह में तीन दिन से बढ़ा कर सप्ताह में 4 दिन (मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और गुरुवार) चलाया जाएगा।

    इसी तरह ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-कोरबा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को दिनांक 19 फरवरी 2022 से सप्ताह में तीन दिन से बढ़ा कर सप्ताह में 4 दिन (गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और शनिवार) चलाया जाएगा। एक दिन और बढ़ाने से रेलयात्रियों को और सुविधा होगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button