धर्म/अध्यात्म अपडेट

Tilak Lagane ke Niyam : तिलक लगाने के बाद क्यों लगाए जाते हैं चावल के दाने..?

Rules for applying Tilak: Why are grains of rice applied after applying Tilak..?

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही (बैतूल)

Tilak Lagane ke Niyam : आपने अक्सर देखा होगा कि जब आपके घर में कोई त्यौहार, शादी या पूजा का समय होता है, तो इसकी शुभ शुरुआत व्यक्ति को तिलक लगा कर की जाती है। ये तो सब को मालूम है कि पूजा के दौरान व्यक्ति को तिलक लगाया जाता है, क्योंकि तिलक लगाना शुभ माना जाता है।

मगर क्या आपने कभी ये सोचा है कि तिलक लगाने के बाद व्यक्ति के माथे पर चावल क्यों लगाए जाते है? यकीनन आपको कभी ये सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ी होगी। हालांकि आज हम आपको ये बताएंगे कि तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल क्यों लगाए जाते हैं। (Tilak Lagane ke Niyam)

ऐसा क्यों किया जाता है, इसके पीछे की वजह भी आज हम आपको विस्तार से बताते हैं। अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करे तो माथे पर तिलक लगाने से दिमाग में शांति और शीतलता बनी रहती है। इसके अलावा चावल को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। वहीं अगर शास्त्रों की बात करे तो चावल को हविष्य यानि हवन में देवी-देवताओं को चढ़ाने वाला शुद्ध अन्न माना जाता है। (Tilak Lagane ke Niyam)

एक और मान्यता के अनुसार चावल का एक अन्य नाम अक्षत भी है। इसका अर्थ कभी क्षय ना होने वाला या जिसका कभी नाश नहीं होता है। तभी तो हम हर खास मौके पर चावल जरूर बनाते हैं। दरअसल ऐसा माना जाता है कि कच्चे चावल व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है। यही वजह है कि पूजा के दौरान न केवल माथे पर तिलक लगाया जाता है, बल्कि पूजा की विधि संपन्न करने के लिए भी चावलों का इस्तेमाल किया जाता है।

आपने अक्सर देखा होगा कि पूजा में तिलक और पुष्प के साथ कुछ मीठा और चावल जरूर होते हैं। वो इसलिए क्योंकि पूजा की विधि बिना चावलों के पूरी नहीं हो सकती। यही वजह है कि चावलों को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है और इसे माथे पर तिलक के साथ लगाया जाता है।

इसके अलावा पूजा में भी कुमकुम के तिलक के ऊपर चावल के दाने इसलिए लगाए जाते हैं, ताकि हमारे आस पास जो नकारात्मक ऊर्जा है, वो दूर जा सके या खत्म हो सके। इसे लगाने का उद्देश्य यही होता है कि वो नकारात्मक ऊर्जा वास्तव में सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो सके। (Tilak Lagane ke Niyam)

इसे पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि माथे पर कुमकुम का तिलक लगाने के बाद उसके ऊपर चावल के दाने क्यों लगाए जाते हैं। हालांकि अगर आप पूजा के समय माथे पर केवल तिलक लगाते है और चावल के दानों का इस्तेमाल नहीं करते, तो यह सही नहीं है। (Tilak Lagane ke Niyam)

अगर आप ऐसा करते हैं तो अब से ऐसा कभी मत कीजियेगा। इससे न केवल पूजा अधूरी होने का आभास होता है, बल्कि इससे नकारात्मक ऊर्जा भी आपके आस पास भटकती रहती है। इसलिए हम तो यही कहेगे कि हर पूजा में चावलों का खास महत्व है। ऐसे में आपको चावलों का इस्तेमाल करना कभी नहीं भूलना चाहिए। (Tilak Lagane ke Niyam)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button