देश/विदेश

Indian Railway Fine: रेलवे ने एक ही दिन में 2000 से बेटिकट यात्रियों से वसूला सवा 14 लाख का जुर्माना

Indian Railway Fine: Railways collected fine of Rs 1.25 lakh from 2000 ticketless passengers in a single day

Indian Railway Fine: (नागपुर)। मध्य रेल के नागपुर मंडल ने हाल ही में टिकट रहित, अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक बड़े पैमाने पर टिकट जाँच अभियान चलाया। विगत 27 अप्रैल को चलाए गए इस अभियान में वैध टिकट के बिना यात्रा करने वाले या अनियमित यात्रा कर रहे यात्रियों को टारगेट बनाया गया।

इस गहन अभियान के दौरान, बिना टिकट यात्रा करने या अनियमित यात्रा करते यात्रियों कों विभिन्न उल्लंघनों के लिए कुल 2217 यात्रियों को पकड़ा गया। इन धरपकड़ों के परिणामस्वरूप, कुल रुपए 14,27,175 का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि नागपुर मंडल सभी यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और रेल सेवाओं की अखंडता को बनाए रखने के लिए आवश्यक पहल है।

इस हालिया ऑपरेशन की सफलता के मद्देनजर, नागपुर मंडल भविष्य में भी इसी तरह के अभियान जारी रखेगा। रेल अधिकारी यात्रा करने वाले लोगों से टिकटिंग नियमों का पालन करने और अनियमित यात्रा न करने की अपील करते हैं। ऐसा करके यात्री रेल प्रणाली के सुचारू संचालन में योगदान दें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button