मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes : संजू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं, पापा ने दिया मजेेदार जवाब…

Funny Jokes : संजू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं, पापा ने दिया मजेेदार जवाब...
Funny Jokes : संजू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है, मैं उससे शादी करना चाहता हूं, पापा ने दिया मजेेदार जवाब…

Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

संजू- पापा मुझे एक लड़की पसंद है,
मैं उससे शादी करना चाहता हूं
पापा- क्या वो भी तुझे पसन्द करती है ?
संजू- हां जी..
पापा- जिस लड़की की पसन्द ऐसी हो मैं
उसे अपनी बहू नहीं बना सकता।

एक लड़का क्लास में लड़की को
रोज चुपके-चुपके देखा करता था।
एक दिन लड़का बोला- I Love You,
लड़की- अगर मैं भी I Love You बोलूँ,
तो तुमको कैसा लगेगा?
लड़का- जानम, मैं तो ख़ुशी से मर जाऊंगा,
लड़की बड़ी चालाक निकली।
तिरछी नजर घुमा के बोली- जा नहीं बोलती,
जी ले अपनी जिंदगी।

बेटा- मम्मी आज क्या बनाया है खाने में?
मम्मी- करेले की सब्जी
बेटा- मुझे नहीं खानी, मैं तो बाहर जा रहा हूं
किसी रेस्टोरेंट में
पापा- मेरा जूता लेकर आ…
बेटा- नहीं पापा में तो ऐसे ही बोल रहा था।
करेले की सब्जी तो स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है
पापा- अरे बेटा तू जूता लेकर आ,
मैं भी चलता हूं तेरे साथ रेस्टोरेंट।

चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला…
चिंटू- आई लव यू तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे
मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या
मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या।

बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ.. 
पिता- थैंक गॉड… मेरे पैसे और समय दोनों बच गए.. 
बेटी- पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है… 
पिता बेहोश!

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button