बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

आ गया कम बजट में स्टाइलिश डिजाइन वाला धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह सिंगल चार्ज में दौड़ेगा 115 किमी, पढ़ें कीमत और फीचर्स की डिटेल

देश के इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेक्टर में इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस मांग को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां कम बजट में लंबी माइलेज वाली इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने पर ज्यादा जोर दे रही है।

बाजार में मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की रेंज में आपको 40 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मिल जाता है। इस रेंज में हम जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं वो है iVOOMi S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो अपने स्टाइल, कीमत और रेंज के लिए पसंद किया जाता है।

अगर आप एक लंबी रेंज वाला स्कूटर कम बजट में खरीदने का प्लान कर रहे है तो यहां जान लें इस iVOOMi S1 की कीमत से लेकर रेंज और बैटरी पावर के साथ फीचर्स की पूरी डिटेल।

स्कूटर की बैटरी और पावर के बारे में बात करें तो कंपनी ने इसमें 2.0 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक। इस बैटरी के साथ जोड़ा गया है 2000 W पावर आउटपुट वाला इलेक्ट्रिक मोटर। बैटरी की चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

स्कूटर की रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 115 किलोमीटर की रेंज देता है जिसके साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है।

स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर के फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके साथ अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर को जोड़ा गया है।

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, पुश बटन स्टार्ट, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, फाइंड माय स्कूटर, पार्किंग असिस्टेंस, अंडर सीट 30 लीटर स्टोरेज, एलईडी हेड लाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप जैसे फीचर्स को दिया गया है।

स्कूटर के डायमेंशन की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर में 170 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है जिसके साथ इस इसका कर्ब वेट 75 किलोग्राम रखा गया है।

कीमत के बारे में बात करें तो कंपनी ने इसे 84,999 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) के साथ लॉन्च किया है। इस स्कूटर की यह शुरुआती कीमत ही इसकी ऑन रोड कीमत भी है। देश के अलग-अलग स्थानों पर कीमत में अंतर हो सकता है।

News & Image Source :  https://www.jansatta.com/business/car-bike/ivoomi-s1-electric-scooter-gives-range-of-115-km-in-single-charge-read-full-details-of-price-and-features/2187094/

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button