मंडी भाव

Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 8 सितंबर… सोयाबीन, गेहूं और मक्का में उछाल, चना-सरसों गिरे

Betul Mandi Bhav: बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में चार सितंबर और आठ सितंबर 2025 को हुई कृषि उपज की आवक और भावों में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले। इस दौरान जहां कुछ फसलों के भाव गिरे, वहीं कुछ में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मंडी में आने वाली प्रमुख फसलों जैसे सोयाबीन, गेहूं, चना, मक्का, सरसों और मसूर के दाम (Betul Mandi Bhav) और आवक की तुलना करने से यह साफ होता है कि बाजार की स्थिति कितनी तेजी से बदलती है और किसान इन परिस्थितियों में किस प्रकार प्रभावित होते हैं।

पीले सोयाबीन के Betul Mandi Bhav में थोड़ा सुधार

सबसे पहले सोयाबीन पीला की बात करें तो 4 सितंबर को इसकी आवक 844 क्विंटल रही थी, जबकि 8 सितंबर को यह घटकर 591 क्विंटल रह गई। आवक में कमी के साथ भावों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

चार सितंबर को न्यूनतम भाव 2800 और अधिकतम 4601 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि 8 सितंबर को यह बढ़कर 3951 से 4475 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज हुए। हालांकि चार सितंबर को अधिकतम भाव ज्यादा रहे थे, लेकिन औसत भाव 8 सितंबर को थोड़ा बेहतर नजर आया। किसानों के लिए यह स्थिति मिश्रित रही।

चने के Betul Mandi Bhav में आई गिरावट

चना की स्थिति पर गौर करें तो 4 सितंबर को आवक 24 क्विंटल रही, जबकि 8 सितंबर को यह घटकर 19 क्विंटल पर आ गई। चार सितंबर को चने का न्यूनतम भाव 4000 और अधिकतम 5500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया था।

वहीं आठ सितंबर को न्यूनतम भाव 4000 ही रहे लेकिन अधिकतम घटकर 5200 रुपये रह गए। इसका मतलब यह हुआ कि चने के भाव में गिरावट आई है और किसानों को पूर्व की तुलना में थोड़ा कम दाम मिले हैं।

betul mandi bhav today

चना के Betul Mandi Bhav में हुई बढ़ोतरी

मक्का के भाव और आवक में भी बदलाव देखा गया। 4 सितंबर को 281 क्विंटल मक्का मंडी में आया था, जबकि 8 सितंबर को यह घटकर 123 क्विंटल ही रह गया। आवक में भारी कमी के बावजूद भावों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।

चार सितंबर को मक्का का न्यूनतम भाव 1200 और अधिकतम 2180 रुपये प्रति क्विंटल था। आठ सितंबर को यह बढ़कर 2028 से 2220 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। यह किसानों के लिए राहत की बात रही कि कम आवक के बावजूद उन्हें अच्छे दाम मिले।

गेहूं के Betul Mandi Bhav में मामूली बढ़ोतरी

गेहूं की स्थिति पर नजर डालें तो 4 सितंबर को इसकी आवक 2455 क्विंटल रही थी, जबकि 8 सितंबर को यह बढ़कर 2499 क्विंटल हो गई। भावों की बात करें तो चार सितंबर को गेहूं 2540 से 2679 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि आठ सितंबर को यह 2535 से 2718 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा। गेहूं के दामों में मामूली बढ़ोतरी किसानों के लिए उत्साहजनक रही।

सरसो के Betul Mandi Bhav में आई गिरावट

सरसों की बात करें तो 4 सितंबर को मात्र 8 क्विंटल सरसों मंडी में आई थी और इसका भाव 5701 से 6201 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आठ सितंबर को आवक बढ़कर 11 क्विंटल हो गई और भाव 5500 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किए गए। इससे यह स्पष्ट है कि सरसों के भावों में कमी आई है। किसान जहां अधिक दाम की उम्मीद लगाए बैठे थे।

betul mandi bhav

Betul Mandi में कुल आवक में थोड़ी कमी

कुल मिलाकर देखें तो 4 सितंबर को मंडी में कुल 3632 क्विंटल कृषि उपज आई थी, जबकि 8 सितंबर को यह घटकर 3252 क्विंटल रह गई। यानी चार दिनों में कुल आवक में लगभग 380 क्विंटल की कमी दर्ज की गई। यह कमी किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि आवक घटने से लेन-देन की मात्रा भी कम हो जाती है।

Betul Mandi में आज 8 सितंबर को आवक और भाव की स्थिति

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button