बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूज

Pradeep Mishra katha : आमला से पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में सेवा देने आएंगे कार्यकर्ता, पूरे 7 दिन रूक कर सेवाकार्य करने का दिया आश्वासन

Betul News : मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में बालाजीपुरम रोड पर स्थित किलेदार गार्डन में आगामी 12 दिसंबर से होने जा रही पंडित प्रदीप मिश्र की कथा के लिए आमला शहर में भी भारी उत्साह है। इस कथा के लिए काफी संख्या में आमला के कार्यकर्ता सेवा के लिए बैतूल जाएंगे।

आमला में आज शाम 4 बजे श्री हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। बैतूल से भी मां ताप्ती शिवपुराण समिति के सह संयोजक द्वय आशु किलेदार और योगी राजीव खंडेलवाल के अलावा सुनील द्विवेदी और बबलू खुराना पहुंचे। यहां आमला समिति के रोमी बिलगये और अन्य सदस्यों के साथ भोलेनाथ और हनुमान जी का पूजन समिति सदस्यों ने किया।

इसके बाद आमला के महिला-पुरूषों ने एकजुट होकर कहा कि वे पूरे 7 दिन बैतूल में रुकेंगे और हर तरह की सेवा के लिए तैयार रहेंगे। बैतूल से आए समिति सदस्यों ने सभी का सेवा के लिए स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

शिव महापुराण को लेकर शिवभक्त सेवा समिति आमला द्वारा सेवा आदि व्यवस्था हेतु बैठक भोले नाथ के जयकारे के साथ सम्पन हुई। बैतूल समिति के पदाधिकारी आमला पहुंचकर आमला शिवभक्त सेवा समिति के सदस्यों से चर्चा कर शिव पुराण में होने वाले सेवा कार्यो के बारे में सुझाव भी दिए गए।

साथ ही पूर्णकालिक सेवादारों से आग्रह किया। जिसमे युवाओं सहित महिलाओं ने अपनी भूमिका सुनिश्चित की। आमला के युवाओं में रोमी बिलगये, राजू मदान, मंगेश पंचोले, कुणाल पवार, अनुराग डाफने, मन सातनकर, पंकज देशमुख, भानु कापसे आदि शिवभक्त बैठक में शामिल रहे।

Pradeep mishra katha : पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा के लिए महिला सेविकाओं ने कराए पंजीयन, आयोजन की बनाई गई रूपरेखा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button