बैतूल अपडेट

Betul Forest News: एमपी के बैतूल में मिले तेंदुआ और भालू के शव, जांच में जुटा वन विभाग

Betul Forest News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 2 वन्य प्राणी मृत अवस्था में मिले हैं। दक्षिण वन मंडल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। वहीं दूसरी ओर उत्तर वन मंडल में एक भालू मृत अवस्था में मिला है। दोनों ही वन्य प्राणियों के शवों का वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराया है। वन विभाग द्वारा हर पहलू से इन मामलों में जांच की जा रही है।

उत्तर वन मंडल के ताप्ती वन परिक्षेत्र के सेलूढाना बीट में कक्ष क्रमांक 1116 में 20 मई को एक नर वन्यजीव तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वनमंडल के अधिकारियों ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और घटना स्थल को तत्काल प्रभाव से सुरक्षित कर लिया गया।

डॉग स्क्वाड की सहायता से छानबीन (Betul Forest News)

एनटीसीए नई दिल्ली और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक कार्यालय, भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार टीम ने डॉग स्क्वाड की सहायता से घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में सूक्ष्मता से छानबीन की। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम वन्यजीव चिकित्सक डॉक्टर आरके मेश्राम वेटरनरियन बैतूल और डॉक्टर यशपाल चौहान वेटरनरियन बैतूल द्वारा किया गया।

शिकार की आशंका फिलहाल खारिज (Betul Forest News)

पोस्टमार्टम में तेन्दुए के शरीर के सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित पाए गए, जिससे अवैध शिकार की आशंका फिलहाल खारिज की जा रही है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तेंदुए के शव का भस्मीकरण 20 मई को ही वनमण्डलाधिकारी विजयानन्थम टी. आर., उपवनमण्डलाधिकारी आमला देवानन्द पांडे, तहसीलदार भीमपुर, ग्राम पंचायत खेड़ी के सरपंच केवल ठाकुर, वन्यप्राणी विशेषज्ञ नितिन पंवार वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी मुलताई, दयानन्द डेहरिया कार्यवाहक वनक्षेत्रपाल, परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती, पंच तथा अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। (Betul Forest News)

फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी भी कराई (Betul Forest News)

पूरी कार्यवाही की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की पारदर्शिता की कमी न हो। इस संबंध में वन अपराध प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। वन विभाग इस घटना को गंभीरता से लेकर प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है, जिससे इस मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। (Betul Forest News)

शाहपुर रेंज में मिला भालू का शव (Betul Forest News)

उधर उत्तर वन मंडल में शाहपुर रेंज की पूर्व बांका बीट में सात दिन पुराना नर भालू का शव मिला है। जिसकी उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। भालू का शव होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी। आशंका जताई जा रही है कि भालू को करंट लगाकर मारा गया हो। फिलहाल वन अमले ने भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया है। (Betul Forest News)

जांच के लिए भेजे जा रहे सैंपल (Betul Forest News)

डीएफओ नवीन गर्ग ने मीडिया को बताया कि गश्ति के दौरान नर भालू की मौत की सूचना मिली थी। भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि भालू की मौत कैसे हुई। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। (Betul Forest News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button