Betul Crime News : राजगढ़ की महिला बेच रही थी पवित्र नगरी में गांजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ganja

▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

मुलताई पुलिस ने राजगढ़ जिले की एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। महिला के पास से लगभग आधा किलो गांजा भी जप्त किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

टी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुलताई के नागपुर नाके पर एक महिला गांजा बेचने की नियत से खड़ी है। सूचना पर टीम का गठन कर मौके पर पहुंच कर महिला को पकड़ कर उससे पूछताछ की गई। जांच में उसके पास से लगभग आधा किलो गांजा मिला है। पकड़ी गई महिला का नाम मीना पत्नी रवि सिसोदिया (34 साल) निवासी राजगढ़ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

चार स्थाई वारंटी भी पकड़े

पुलिस की ओर से स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुलताई थाना क्षेत्र के चार स्थाई वारंटी को भी पकड़ा गया है। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 4 स्थाई वारंटियों को पकडा है। अन्य वारंटियों को पकड़ने के लिए भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है।