Betul Crime News: गर्भवती पत्नी की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

Betul Crime News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक शराबी पति ने अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी की लकड़ी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम आरुल में सोनू पिता सकू उईके, इंद्रकुमार वर्मा के खेत पर बने मकान में रहता है। शनिवार को उसने अपनी पत्नी बसंती उम्र 35 वर्ष की लकड़ी से बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद बसंती का पिता गणेश घटना स्थल पर पहुंचा तो उसने आरोपी सोनू को घर के सामने लकड़ी लेकर खड़े देखा।

पुलिस थाना पहुँच कर दी सूचना (Betul Crime News)

इसके बाद गणेश तुरंत बैतूल बाजार थाना पहुंचा और घटना की सूचना दी। इसके बाद बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक महिला के शव को अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

Betul Crime News: आधा दर्जन नकाबपोशों ने बोला धावा, व्यापारी के घर से लाखों की लूट

पिता ने पुलिस को दी यह जानकारी (Betul Crime News)

मृतक महिला के पिता गणेश ने पुलिस को बताया कि उसका दामाद सोनू शराब पीने का आदि है। आए दिन वह झगड़ा करते रहता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीए हुए था। उसकी लड़की बसंती तीन महीने की गर्भवती थी। जब झगड़ा हुआ, तब महिला के दो लड़के घर पर ही थे। घटना को देखकर वह भाग कर उसके घर चले गए और घटना की जानकारी दी।

चोट के निशान, चल रही थी सांसें (Betul Crime News)

जानकारी मिलते ही वह अपनी लड़की के घर पहुंचा तो वहां बसंती दीवाल से टिकी हुई बैठी अवस्था में थी। उसने जैसे ही उसे हिलाया तो वह जगह पर लुढ़क गई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मुंह और सिर से खून निकल रहा था। आरोपी ने महिला के शरीर से निकलने वाले खून को साफ कर दिया था। घटना स्थल पर मौजूद आरोपी ने कहा कि कुछ नहीं हुआ और वहां से चला गया था। (Betul Crime News)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment