देश/विदेश

Sabse Chota Desh : ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, यहां रहते हैं आपके मोहल्ले से भी कम लोग, जानें कैसा है जीवन

Sabse Chota Desh: This is the smallest country in the world, people live here less than your locality, know how life is

Sabse Chota Desh : ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, यहां रहते हैं आपके मोहल्ले से भी कम लोग, जानें कैसा है जीवनSabse Chota Desh : आज दुनिया की जनसंख्या इतनी ज्यादा होती जा रही है कि सभी देश चिंतित नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा देश है,जहां आप पर आपके मोहल्ले से भी कम लोग ही रहते हैं। यह देश दुनिया का सबसे छोटा देश है और यहां चुनिंदा लोग ही रहते हैं। इस देश के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

आमतौर पर यदि किसी से भी दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में पूछा जाए तो वे उसका जवाब वेटिकन सिटी ही देंगे। जबकि यह जवाब बिल्कुल सही नहीं है। असल में इस शहर से भी छोटा है सीलैंड। इसका पूरा नाम है ‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड’। इस देश का साइज और यहां की जनसंख्या जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सीलैंड नामक यह देश प्लेन से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है यह दुनिया का सबसे छोटा देश कहलाता है। इस देश में सिर्फ 27 लोग रहते हैं।

सेना, मुद्रा और अपना झंडा भी है इस देश का

सिर्फ 550 वर्ग मीटर में बसे इस देश का खुद का अपना झंडा, अपनी सेना और अपनी मुद्रा मौजूद है। इस देश को दुनिया के 200 देशों के लिस्ट में शामिल भी किया गया है और यहां आने के लिए पासपोर्ट की भी जरूरत पड़ती है।

राजा-रानी करते हैं शासन

‘प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड’ देश में कोई प्रधानमंत्री नहीं है। यहां देश के अपने राजा और रानी है। यह युद्ध के दौरान उपयोग में होने वाला बंदरगाह भी है। इंग्लैंड जर्मनी से खुद को बचाने के लिए इस देश का इस्तेमाल करता है। वैसे इसे सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान यूं ही बनाया गया था। अब इसे देश की मान्यता भी दे दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button