बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ग्राम संवाद में कलेक्टर की हिदायत पर फटाफट बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र, घर बैठे हो गए उपलब्ध भी

बैतूल (Betul Update)। जनपद पंचायत भीमपुर के पिपरिया गुरूवा क्लस्टर की ग्राम पंचायत पिपरिया में एक सितंबर को ग्राम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस दौरान गुरूवा पिपरिया, आदर्श धनोरा, बक्का चिखली एवं चकढाना गांव के ग्रामीणों द्वारा पात्र दिव्यांगों के पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं होने की जानकारी कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को दी गई थी। इसके कारण ऐसे दिव्यांगों को दिव्यांग पेंशन नहीं मिल पा रही थी। कलेक्टर श्री बैंस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी को उक्त दिव्यांगों के नि:शक्त प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए गए थे।

सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया कि तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्राम गुरूवा पिपरिया के शिवकरण रामप्रसाद, अमित शिवपाल, झापू रातू, गोकुल भूरा, कमल आशाराम, लक्ष्मण सीताराम, रूपली शंकर, उमेश मनीलाल, सुखराम दयाराम, सूरज अलमाशा, बोटिया सुखदेव, फूलवंती लखन, भग्गो विश्राम, मनकी भालू, सनोता अजौब, भूरी मायाराम, झामसिंह भद्दू, आदर्श धनोरा के अलकेश कपूर चंद, बक्का चिखली के जयंत ललित एवं चकढाना के जग्गो अमरू को शासकीय वाहनों द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल मेडिकल बोर्ड में परीक्षण हेेतु बुलवाया गया।

चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाकर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाये गये। ग्राम पंचायत गुरूवा पिपरिया में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश यादव द्वारा संबंधित जन को दिव्यांग प्रमाण-पत्र श्रीफल के साथ वितरित किये गये। सचिव एवं आशा कार्यकर्ता के सहयोग से 40 प्रतिशत एवं उससे अधिक दिव्यांंगता वाले हितग्राहियों के आवश्यक दस्तावेज भी दिव्यांग पेंशन योजना के लिये ग्राम पंचायत गुरूवा पिपरिया में जमा करा दिये गये हैं, ताकि माह अक्टूबर से उन्हें पेंशन प्राप्त हो सके।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button