Kiara-Siddharth Wedding: शादी के बंधन में बंध रहे कियारा और सिद्धार्थ! शाहिद कपूर पोस्ट कर दी बधाई

Kiara-Siddharth Wedding: कबीर सिंह से अपने किरदार को लेकर फेमस हुई कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और बालीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) रिशेलन में चल रहे है। फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण (Coffee with karan) में भी यह साबित हुआ था कि दोनों रिश्ते में हैं।
Kiara-Siddharth Wedding| कियारा-सिद्धार्थ मल्होत्रा को दी बधाई
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर अच्छे दोस्त है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने एक मैसेज कर सबको चौका दिया है। इससे ऐसा माना जा रहा है कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी कर रहे है और ये पोस्ट अब वायरल भी हो गई है। फैंस ने बधाईयां भी देनी शुरु कर दी है। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी और इसमें कियारा आडवाणी (Kiara Advani ) को मुबारकबाद देते नजर आए थे।
View this post on Instagram
दरअसल शाहिद कपूर ने लिखा, “बधाई हो @mishaaladvani … और आपको भी @kiaraaliaadvani” इसमें उन्होंने एक विंक इमोजी डाला था और इसी के बाद से चर्चे होने लगे हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी (Kiara-Siddharth Wedding) कर रहे हैं।
ऐसा कहा जा रहा है इसी तरफ शाहिद कपूर ने इशारा किया है। हालांकि अब सवाल ये है कि, क्या शाहिद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की आगामी शादी की ओर इशारा कर रहे थे या बात कुछ और है? वैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है हालांकि फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे है।
View this post on Instagram



