Benefits of Brahmi: ब्राह्मी के सेवन से मिलेगी तेज याददाश्त, होंगे जबरदस्त फायदे
Benefits of Brahmi, Amazing Benefits of Brahmi,brahmi benefits for hair,best time to take brahmi,brahmi benefits for brain,

Benefits of Brahmi: ब्राह्मी भारत की प्रचीन जड़ी बूटी है। इसे तंत्रिका तंत्र और दिमाग तेज करने वाले औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेदिक उपचार में ब्राह्मी को मध्यरसायन का नाम दिया गया है एवं इसका अर्थ है नसों के लिए शक्तिवर्द्धक के रूप में कार्य करने वाली पुनर्जीवित करने वाले तत्व से युक्त।
यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी है, इसलिए इसे ब्रेन बूस्टर भी कहा जाता है। आयुर्वेद में ब्राह्मी का उपयोग हजारों वर्षों से किया जाता रहा है। यह तनाव को कम कर डिप्रेशन की समस्या से कोसों दूर रखता है। साथ ही गंभीर बीमारियों से निजात दिलाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है।

ब्राह्मी के फायदे (Benefits of Brahmi)
स्पेशल चाइल्ड के लिए लाभदायक
अगर किसी के बच्चे में एडीएचडी के लक्षण है, तो उन्हें भी नियमित रूप से ब्राह्मी देना लाभदायक साबित हो सकता है। जो बच्चे हाइपर एक्टिव होते हैं या फिर जिन बच्चों का आईक्यू लेवल अपनी उम्र के बच्चों से कम होता है, उन्हें ब्राह्मी देने से उनके बहुत जल्द असर देखने को मिल सकता है।
मस्तिष्क को स्वस्थ बनाएं
ब्राह्मी पर कुछ अध्ययन किए गए और जिनमें पाया गया कि जो लोग ब्राह्मी से युक्त सप्लीमेंट ले रहे हैं, उनके मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार अन्य लोगों की तुलना में अधिक हुआ है। वहीं कुछ अध्ययन कहते हैं कि ब्राह्मी के सेवन से व्यक्ति के सीखने की क्षमता बढ़ती है और उसकी याददाश्त में भी सुधार होता है।
कफ के लिए
अगर आप कप की समस्या से परेशान हैं तो ब्राह्मी का सेवन कर सकते हैं। ब्राह्मी के चूर्ण का इस्तेमाल करने से कफ की समस्या को दूर किया जा सकता है।
डायबिटीज के लिए (Benefits of Brahmi)
ब्राह्मी टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। ब्राह्मी में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं। जो शुगर को नियंत्रित कर डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
कैंसर के लिए ब्राह्मी के गुण
ब्राह्मी का उपयोग कैंसर के जोखिम को कम करने में लाभकारी माना जा सकता है। इसकी वजह ब्राह्मी जड़ी बूटी में मौजूद एंटी कैंसर गुण है, जो ब्रेस्ट कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोक सकता है। एक अन्य शोध की मानें, तो ब्राह्मी कोलन कैंसर की हानिकारक कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मददगार साबित हो सकती है। बस ध्यान दें कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है। इसका डॉक्टर से ट्रीटमेंट करवाना जरूरी है। ब्राह्मी से कैंसर का इलाज होता है, यह समझने की भूल न करें।
- Also Read: Business Idea: एक बार लगाओ पेड़ जिंदगी भर फल, लकड़ी और छाल से होगी कमाई, विदेशों में भी मांग
ब्राह्मी का उपयोग (Benefits of Brahmi)
ब्राह्मी के कई सारे उपयोग हैं। इसे हम चाय, पेस्ट, काढ़े के साथ ही औषधि के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य कई तरह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं।
- ब्राह्मी तेल के फायदे जोड़ों के दर्द व सिर दर्द में देखे जा सकते हैं। इसका इस्तेमाल दर्द से राहत पाने में किया जा सकता है।
- इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर काढ़े के रूप में पी सकते हैं।
- गर्दन और छाती पर ब्राह्मी पेस्ट लगाकर खांसी और निमोनिया की समस्या से बचा जा सकता है।
- ब्राह्मी लेप (पेस्ट) सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
- पत्तियों का रस बच्चों को दस्त से राहत देने के लिए चिकित्सक की देखरेख में दे सकते हैं।
- ताजा ब्राह्मी की पत्तियों से बनी चाय में शहद मिलाकर पीने से दिमाग पर सकारात्मक असर होता है।
स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



