बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

badh me bahi tata sumo : अब नदी में बहा टाटा सूमो वाहन, साईंखेड़ा क्षेत्र में आकाशीय बिजली से 2 बैल और शाहपुर में 13 बकरियों की मौत, चरवाहा गंभीर

▪️निखिल सोनी/नवील वर्मा▪️

आठनेर/शाहपुर। बैतूल जिले में भारी बाढ़ से उफनती नदी-नालों में लोगों और वाहनों के बहने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। अब आठनेर थाना क्षेत्र के सालबर्डी गांव में माढू नदी की बाढ़ में एक टाटा सूमो वाहन बह गया। उधर शाहपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 13 बकरियों की मौत हो गई। वहीं चरवाहा गंभीर रूप से घाायल है। साईंखेड़ा क्षेत्र में एक किसान के 2 बैलों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

अन्य सालों की अपेक्षा इस साल भारी बारिश हो रही है। अधिक बारिश होने और लोगों की लापरवाही से इस साल हादसे भी ज्यादा हो रहे हैं। कहीं पर लोग नदी में बह रहे हैं तो कहीं वाहन बह रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में सोमवार शाम को आठनेर थाना क्षेत्र के सालबर्डी गांव में माढू नदी की भीषण बाढ़ में एक टाटा सूमो वाहन बह गया।

खैरियत यह रही कि जब यह वाहन बहा, उस समय वाहन में कोई भी नहीं था। केवल वाहन भर खड़ा था और वही बह गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। बताते हैं कि महाराष्ट्र के अमरावती से कुछ लोग यहां स्थित पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए थे। वे एक ओर पिकनिक मना रहे थे। वहीं उनका वाहन नदी के किनारे खड़ा था। उसी बीच भीषण बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में आकर वाहन बह गया। देखें वीडियो…

बैलों की मौत, कृषि सामग्री हुई खाक

भारी बारिश के अलावा इस साल आकाशीय बिजली से भी काफी नुकसान पहुंच रहा है। बताया जाता है कि साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनवाड़ी में किसान श्यामराव कोरसने के खेत में आज आकाशीय बिजली गिर गई। इससे वहां बंधे 2 बैलों की मौत हो गई। वहीं उनका कृषि सामान भी जल कर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। यह जानकारी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड़ ने दी।

चरवाहे को कराया अस्पताल में भर्ती

इधर शाहपुर थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जाता है कि शाहपुर ब्लॉक के सोहागपुर ढाना जोड़ के पास लकड़ी डिपो में बिजली गिरी। यह बिजली महुआ के पेड़ पर गिरी। जिससे 13 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बकरी चराने वाला दौलतसिंह पिता रमेश सिंह धुर्वे उम्र 25 वर्ष निवासी कोटमी भी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button