स्वास्थ्य अपडेट

Baal jhadna roke: झड़ते बालों से परेशान है तो ये हर्ब का करें इस्‍तेमाल, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी समस्‍या 

Baal jhadna roke: झड़ते बालों से परेशान है तो ये हर्ब का करें इस्‍तेमाल, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी समस्‍या 
Credit – Social Media

Baal jhadna roke: बालों का टूटना इन दिनों बहुत आम बात हो गई है, अगर इसे समय रहते नहीं रोका गया तो इससे गंजेपन की समस्या भी हो सकती है, कई महिलाएं इस समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी फर्श, तौलिये और तकिए बालों से ढके रहते हैं। देखेंगे तो टेंशन हो जाएगी। यह आमतौर पर गंदगी, पोषण की कमी और खराब जीवनशैली के कारण होता है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके बाल टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा की तरह घने और मजबूत हों तो आपको भृंगराज का इस्तेमाल करना होगा।

Also Read : 180W चार्जिंग के साथ 200 MP कैमरे वाले जबरदस्‍त Infinix Zero Ultra 5G स्‍मार्टफोन की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और ऑफर

भृंगराज बालों के लिए एक विशेष औषधि है

भृंगराज एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि बालों की देखभाल के कई उत्पादों में इस जड़ी-बूटी का इस्तेमाल किया जाता है। आपको भी अपने घर में भृंगराज पाउडर रखना चाहिए और बालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए। (Baal jhadna roke)

Also Read : Heart care in winter : ठंड के बावजूद बीपी और शुगर के मरीजों को नहीं आएगा हार्ट अटैक, बस रोज करें ये काम

Baal jhadna roke: झड़ते बालों से परेशान है तो ये हर्ब का करें इस्‍तेमाल, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी समस्‍या 
Credit – Social Media

भृंगराज में पोषक तत्व पाए जाते हैं(Baal jhadna roke)

भृंगराज को अंग्रेजी में फाल्स डेज़ी कहते हैं, इसका वैज्ञानिक नाम एक्लिप्टा प्रोस्ट्रेटा है। इसमें विटामिन ई, विटामिन डी, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम के साथ-साथ एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

Also Read : shramik card kaise banaye: इस तरह बनाए श्रम कार्ड, सबसे आसान तरीका, फटाफट हो जाएगा तैयार, सरकार देती है आर्थिक मदद

बालों का झड़ना बंद हो जाएगा (Baal jhadna roke)

भृंगराज पाउडर में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करते हैं, इससे हमारे बालों और उनकी जड़ों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह पाउडर स्कैल्प को जबरदस्त मजबूती प्रदान करता है जिससे बालों का टूटना बंद हो जाता है। अगर आप भी गंजेपन से बचना चाहते हैं तो भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल करें।

भृंगराज पाउडर का उपयोग कैसे करें?

इसके लिए एक बर्तन गैस पर रखें, उसमें 2 टेबल स्पून नारियल का तेल डालकर गर्म करें और फिर 1 टेबल स्पून भृंगराज पाउडर डालकर मिलाएं। – उबाल आने पर इसे दूसरे बर्तन में निकालकर छान लें. अब इस तेल को अपने बालों में लगाएं। (Baal jhadna roke)

Also Read : Cobra ka video: विशाल कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था शख्‍स, फिर अचानक कर दिया हमला, देखकर थम गई लोगों की सांसें

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button