aroplane viral video: पायलट की जगह पैसेंजर फ्लाइट रनवे पर लेकर निकला 5 साल का बच्चा! फिर उड़ान भी भरी, सूरत एयरपोर्ट का मामला, वायरल हुआ वीडियो

aeroplane Viral Video: यदि आप एक फ्लाइट में सफर कर रहे है और पता चले कि पायलट की जगह एक 5 साल का बच्चा बैठ कर प्लेन उड़ा रहा है तो यकीनन आप घबरा जाएंगे। सोशल मीडिया (Social media) पर सूरत एयरपोर्ट (Surat Airport) का वीडियो सामने आया है।
इसमें एक 5 साल का बच्चा प्लेन के कॉकपिट(cockpit) में पायलट सीट पर हेडसेट पहने हुए और विमान की स्टीयरिंग व्हील (Steering Wheel) को पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। जबकि मेन पायलट रनवे पर टेक ऑफ (take off on the runway) के दिशा निर्देश दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फ्लाइट रनवे पर दौड़ रही है और फिर उड़ान भी भरती है।
एयर होस्टेस भी नहीं घुस सकती कॉकपिट में
जानकारी के लिए बता दें कि कमर्शियल फ्लाइट में किसी भी यात्री यहां तक कि एयर होस्टेस को भी कॉकपिट में घुसने की अनुमति नहीं होती है, जबकि इस वायरल वीडियो में एक बच्चा कॉकपिट में पायलट सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है।
छोटी सी गलती और हो सकता था बड़ा हादसा
सूरत एयरपोर्ट पर जिस कमर्शियल फ्लाइट (commercial flight) को बच्चे द्वारा चलाया जा रहा था और उसे एक ऑफ किया जा रहा था इस दौरान एक छोटी सी गलती से भी बड़ा हादसा हो सकता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बच्चा किसी राजनीतिक परिवार (political family) से ताल्लुक रखता है।
वीडियो को प्रसून शुक्ला ने ट्विटर (Twitter) (@prasoon001shukl) पर शेयर करते हुए लिखा “सूरत: चलती विमान में पायलट की सीट पर लड़के के वीडियो से हड़कंप मच गया गुरुवार को एक चलती विमान के पायलट की सीट पर बैठे एक युवा लड़के का वीडियो वायरल (video viral) हो गया। माना जाता है कि वीडियो सूरत हवाई अड्डे पर शूट किया गया था जब विमान उड़ान भर रहा था।”
ये भी पढ़ें- Bajaj Pulsar Electric: मार्केट में जल्द आ रही बजाज की इलेक्ट्रिक पल्सर, फीचर्स जानकर बढ़ जाएंगी दिल की धकड़ने
यहां देखे वायरल वीडियो...
सूरत: चलती विमान में पायलट की सीट पर लड़के के वीडियो से हड़कंप मच गया
गुरुवार को एक चलती विमान के पायलट की सीट पर बैठे एक युवा लड़के का वीडियो वायरल हो गया। माना जाता है कि वीडियो सूरत हवाई अड्डे पर शूट किया गया था जब विमान उड़ान भर रहा था। pic.twitter.com/Wjm7SgmBmA— Prasoon Shukla🇮🇳प्रसून शुक्ला🇮🇳राष्ट्र प्रथम (@prasoon001shukl) October 14, 2022
DGCA से हुई शिकायत
खबरों की मानें तो कॉकपिट में बैठा बच्चा एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है। इस मामले में कहा जा रहा है कि घटना को लेकर डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) में शिकायत की गई है। इन दावों में कितनी सच्चाई है फिलहाल नहीं कहा जा सकता।



