मनोरंजन अपडेट

Anjali Arora Viral Video : अब गोविंदा की फिल्म के गाने पर अंजली अरोड़ा ने मचाई धूम

Anjali Arora Viral Video : सोशल मीडिया कब किसे रातों रात सुपर स्टार बना दें, कहा नहीं जा सकता। 'कच्चा बादाम' गाने पर रील बनाने के बाद अंजली अरोड़ा भी ऐसी मशहूर हुई कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। आज वे करोड़ों में कमाई कर रही हैं। यही नहीं रील्स के बाद अब वह वीडियो म्यूजिक एल्बम भी बनाने लगी हैं।

Anjali Arora Viral Video : अब गोविंदा की फिल्म के गाने पर अंजली अरोड़ा ने मचाई धूम

Anjali Arora Viral Video : सोशल मीडिया कब किसे रातों रात सुपर स्टार बना दें, कहा नहीं जा सकता। ‘कच्चा बादाम’ गाने पर रील बनाने के बाद अंजली अरोड़ा भी ऐसी मशहूर हुई कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। आज वे करोड़ों में कमाई कर रही हैं। यही नहीं रील्स के बाद अब वह वीडियो म्यूजिक एल्बम भी बनाने लगी हैं।

कच्चा बादाम गाने ने उन्हें वह लोकप्रियता दिलाई कि आज उनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। वे आए दिन कोई न कोई म्यूजिक वीडियो या रील बनाकर अपने एकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। इनमें से कुछ तो धमाल ही मचा देते हैं। शेयर करने के बाद कुछ ही समय में उनके लाखों फॉलोअर्स उन वीडियो को देख लेते हैं।

अंजली अरोड़ा की ऐसी ही एक रील इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रही है। इसमें वह सिजलिंग अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है। इस रील में वे गोविंदा की फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ के लोकप्रिय गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ पर झूम कर नाच रही है।

इस गाने पर उनके डांस का आकर्षक अंदाज उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अंजली ने डेनिम शॉर्ट्स पर सफेद रंग की शर्ट पहनी है। इस रील को 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वहीं साढ़े 8 लाख लाइक और 14433 कमेंट आ चुके हैं। यह बात अलग है कि कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में ट्रोल भी कर रहे हैं।

यहाँ देखें अंजलि अरोड़ा का वायरल वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button