वायरल अपडेट

Muslim Hindu Love Marriage : अपने प्यार के लिए पल्लवी बनी फराना, धर्म बदलकर प्रेमी से की शादी

Muslim Hindu Love Marriage: Pallavi became Farana for her love, changed religion and married her lover.

बरेली: Muslim Hindu Love Marriage कहते हैं की जब कोई शख्स प्यार में होता है तो उसमें गजब की हिम्मत आ जाती है। वह ना कोई रीति-रिवाज मानता है और ना ही कोई बंधन। अपने प्रेमी-प्रेमिका से मिलने के लिए… साथ रहने के लिए… वह किसी भी सीमा को पार कर जाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के बरेली से। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म और मजहब की सभी दीवारों को तोड़ दिया और हिंदू धर्म अपनाकर फराना ‘पल्लवी’ बन गई।

Muslim Hindu Love Marriage उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दूसरे समुदाय के युवक के प्यार के खातिर फराना ने अपना धर्म बदल लिया। हिंदू समुदाय के अपने प्रेमी के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली और युवती फराना से पल्लवी बन गई। रामपुर की रहने वाली 19 साल की फराना और धर्मवीर की छह महीने पहले चंडीगढ़ में फैक्ट्री में काम करने के दौरान दोस्ती हुई थी। अपने प्यार को हासिल करने के लिए फराना ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में शादी कर ली।

हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह {The marriage took place as per Hindu customs}

आश्रम में पंडित के.के शंखधार ने दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी करवा दी. रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव करपड़िया पांडे निवासी फराना अब पल्लवी बन गई है। पल्लवी का कहना है की उसको हिंदू धर्म में पहले से ही आस्था थी और बचपन से पूजा पाठ किया करती थी। लेकिन उसके परिवार वाले इस का विरोध करते थे। अब फराना पल्लवी बन गई हैं और उसने धर्मवीर के साथ जीवन भर रहने की कसम खाई है।

चंडीगढ़ की एक फैक्ट्री में हुई थी मुलाकात {We met in a factory in Chandigarh}

पल्लवी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करती थी. शाही क्षेत्र के विक्रमपुर कुल्छा गांव का रहने वाला धर्मवीर भी युवती के साथ वहीं काम करता था। दोनों में पहले बात हुई उसके बाद प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। उसके बाद फराना उर्फ पाल्लवी ने बरेली में आकर अगस्त ऋषि मुनि आश्रम में शादी रचा ली। पल्लवी का कहना है की उसे उसके परिवार से जान का खतरा है।

मर्जी से करवाया धर्म-परिवर्तन {Got the religious conversion done willingly}

आपको बता दें की अगस्त मुनि आश्रम के पंडित के.के शंखधार अब तक 100 से ज्यादा शादियों को संपन्न करवा चुके हैं। पंडित का कहना है कि रामपुर की रहने वाली युवती उनके आश्रम आई और उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर शादी करने की इच्छा जाहिर की, फिर हमने हिंदू रीति रिवाज और हवन से शुद्धिकरण कर दोनों का विवाह करवा दिया और दोनों ने जीवन भर साथ रहने की कसम खाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button