टेक/ऑटो

Smartphone Heating Problem: बार-बार गर्म हो जाता है मोबाइल और नही चल रही बैटरी तो आज ही कर लें चेक, इस गलती से बम की तरह फट जाते है फोन

Smartphone Heating Problem: बार-बार गर्म हो जाता है मोबाइल और नही चल रही बैटरी तो आज ही कर लें चेक, इस गलती से बम की तरह फट जाते है फोन
Credit – Social media

Smartphone Heating Problem: आज के समय में स्मार्टफोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में से एक है। कुछ सालों में कई मोबाइल में आग की मामले भी हम देख चुके है। स्मार्टफोन के ज्यादा गर्म होने से बैटरी में धमाके होने और आग लगने की समस्या होती है। हालांकि, हर बार फोन गर्म होने की वजह बैटरी हो, ऐसा जरूरी नहीं है। मोबाइल के गर्म होने के पीछे कई कारण हो सकते है। आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है?

स्मार्टफोन हमारी डेली लाइफ का एक खास हिस्सा बन गया है। कॉल करने, मेल भेजने, इंटरनेट ब्राउज करने या डिजिटल पेमेंट करने से लेकर हर जरूरी काम के लिए अब हम अपने स्मार्टफोन पर निर्भर हैं। कई बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल इतना ज्यादा हो जाता है कि वह ज्यादा गर्म होने लगता है। इसकी खास वजहों में से एक है भारी ग्राफिक्स और एप्लिकेशन का उपयोग काफी ज्यादा किया जाना।

Also Read : Vivo का क्रिसमस गिफ्ट! 8GB रैम, Helio G96 चिप, 44W फास्ट चार्जिंग वाला ये फोन हो गया सस्ता!

 

How To Fix Heating Problem In Your Smartphone – aTrendHub
Credit – Social media

अपने स्मार्टफोन को फुल चार्ज न करें

अपने फोन को फुल चार्ज यानी 100% चार्ज न करें। कोशिश करें कि फोन में 90 फीसदी या उससे कम बैटरी रखें। साथ ही फोन की बैटरी को 20 प्रतिशत से नीचे न जाने दें। बहुत बार चार्ज करने से ओवरहीटिंग हो जाती है और बहुत कम पावर बैटरी लाइफ को प्रभावित करती है। आप अपने फोन को दिन में 2-3 बार चार्ज कर सकते हैं।

Also Read : Stunt Viral Video: वीडियो बनाने के लिए दाव पर लगाई जान, अब तक का सबसे खतरनाक स्‍टंट, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

चार्जिंग के टाइम ना करें उपयोग (Smartphone Heating Problem)

चार्जिंग के दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना है इसका तापमान बढ़ा सकता है क्योंकि इसकी वजह से स्मार्टफोन को ज्यादा काम करना पड़ता है। यही कारण है कि स्मार्ट फोन को चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मोबाइल ब्लास्ट के अधिकांश मामलों में सामने आया है कि मोबाइल को चार्जिंग के दौरान हैवी उपयोग करने से ये घटना हुई।

Also Read : आज के भजन: सुबह-सुबह जया किशोरी जी की मधुर आवाज में सुुनें इतनेे प्‍यारे भजन-Jaya kishori bhajan

Smartphones OVER-heating Problem 100% Working Solution | With(out) Root | Mobile Blast | Hindi/Urdu - YouTube
Credit – Social media

ज्यादा फाइल्स ना रखें

अगर आप पर जरूरत से ज्यादा फाइल्स अपने स्मार्टफोन में सुरक्षित कर रखी है तो ऐसा करने से भी स्मार्टफोन काफी ज्यादा गर्म हो जाता है और कई बार इसकी वजह से बैटरी भी खराब हो जाती है। (Smartphone Heating Problem)

बैकग्राउंड ऐप्स करें बंद

अगर आप किसी ऐप पर काम नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें बैकग्राउंड से बंद करने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसे मेंटेन नहीं करते हैं तो ये ऐप्स बैकग्राउंड में काम करते रहेंगे और फोन गर्म हो जाएगा। आप जिन ऐप्स का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें बंद करने के लिए ऐप आइकन पर फोर्स स्टॉप का चयन करें। इन्हें रोजाना की बजाय कभी-कभार चलाएं।

Also Read : Train Cancelled Today: आज 210 ट्रेनें हुई कैंसिल, सफर में जाने से पहले चेक कर लें टाइम टेबल

पावर बैंक

कई मार लो लोकल पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पावर सच वेट करती है और स्मार्टफोन को जरूरत के हिसाब से सही पावर नहीं हो जाती है ऐसे में बैटरी चार्ज तो हो जाती है लेकिन इससे बैटरी पर बुरा असर पड़ता है ऐसे में आप अगर चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से प्रभावित ना हो तो हमेशा जो भी पावर बैंक खरीदें वह ओरिजिनल हो और अच्छी कंपनी का हो। (Smartphone Heating Problem)

Also Read : MP Teachers Recruitment: शिक्षक उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना: प्रकिया को लेकर निर्देश जारी, देखें पूरी डिटेल 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button