पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 2 may)। आज का सुविचार… अहंकार और गलतफहमी ये दो बातें मनुष्य को अपनों से अलग करती हैं। गलतफहमी उसे सच सुनने नहीं देती और अहंकार उसे सच देखने नहीं देता।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 02 मई 2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु, शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी, कलि सम्वत- 5126, मास- अमावस्यांत वैशाख माह, पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह, तिथि- पंचमी 09:14:08, पश्चात-षष्ठी, दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 19 वैशाख गते, नक्षत्र- आद्रा 13:03:07, पश्चात-पुनर्वसु, योग- धृति 27:18:39, करण- बालव 09:14:07, पश्चात-कौलव, सूर्य- मेष राशिगत, चंद्र- मिथुन राशिगत, ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण, सूर्योदय- 05:40:48, सूर्यास्त- 18:55:43, दिन काल- 13:13:54, रात्रि काल- 10:44:16, चंद्रोदय- 09:27:35, चंद्रास्त- 24:12:51, राहू काल- 10:39-12:18 अशुभ, यम घंटा- 15:37-17:16 अशुभ, अभिजित- 11:52-12:45 शुभ, प्रदोष- 18:56-21:06 तक, दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 2 may)
चर- 05:41-07:20,
लाभ- 07:20-08:59,
अमृत- 08:59-10:39,
शुभ- 12:18-13:58,
चर- 17:16-18:56,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 2 may)
लाभ- 21:37-22:57,
शुभ- 24:18-25:38,
अमृत- 25:38-26:59,
चर- 26:59-28:19,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 2 may)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 2 may)
शुक्र- 05:41 – 06:47,
बुध- 06:47 – 07:53,
चन्द्र- 07:53 – 08:59,
शनि- 08:59 – 10:06,
बृहस्पति- 10:06 – 11:12,
मंगल- 11:12 – 12:18,
सूर्य- 12:18 – 13:25,
शुक्र- 13:25 – 14:31,
बुध- 14:31 – 15:37,
चन्द्र- 15:37 – 16:43,
शनि- 16:43 – 17:49,
बृहस्पति- 17:49 – 18:56,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 2 may)
मंगल- 18:56 – 19:49,
सूर्य- 19:49 – 20:43,
शुक्र- 20:43 – 21:37,
बुध- 21:37 – 22:30,
चन्द्र- 22:30 – 23:24,
शनि- 23:24 – 24:18,
बृहस्पति- 24:18 – 25:12,
मंगल- 25:12 – 26:05,
सूर्य- 26:05 – 26:59,
शुक्र- 26:59 – 27:53,
बुध – 27:53 – 28:46,
चन्द्र- 28:46 – 29:40*,
आज 2 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 2 may)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सफलता दिलायेगा। पारिवारिक रिश्तों में गहराई और अपनापन महसूस हो सकता है। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट जाएंगे। साझेदार की गतिविधियों पर ध्यान देंगे। रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। बिजनेस में आपको फायदा हो सकता है। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे। आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 2 may)
2 वृष राशि :- आज आपका दिन शांत रहेगा। आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उनको जल्द ही सफलता मिलने के योग हैं। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 2 may)
3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आपके सभी काम सफल होंगे। आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने मित्रों से मदद मिलेगी। आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य के रूप में समझें। हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहें। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करते रहें, सफलता मिल सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 2 may)
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियाँ लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। महिलाओं के लिए दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आपके काम आएगा। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे। प्रिय लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 2 may)
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कोई नई जानकारी मिलेगी यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आलस व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। नई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार-विमर्श होगा। आपको ऑफिस में अपने दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में अच्छा सामंजस्य रहेगा इससे आपको भी खुशी होगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है। (Aaj ka rashifal 2 may)
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुशी मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ कोई परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा। किसी से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता बनाये रखें। इस राशि के स्टूडेंट अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। लवमेट कहीं घूमने जाएंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 2 may)
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपके फालतू खर्चे कम हो सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 2 may)
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते है। किसी विशेष काम में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम को लेकर उस विषय के जानकार व्यक्ति से विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी समाप्त होने के योग हैं। दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। किसी कोर्ट कचहरी के मामले में पड़ने से आपको बचना चाहिए। शुभांक – 8 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 2 may)
9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। कोई पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। दूसरों को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। किसी भी कार्य को करने में धैर्य और समझदारी रखें। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 2 may)
10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिये फेवरेबल होने वाला है। आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। आप अपने सभी काम मेहनत, धैर्य और समझदारी से निपटा लेंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी। शुभांक – 3 और शुभ रंग – लेमन है। (Aaj ka rashifal 2 may)
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें तो आपको अच्छी जानकारी मिल सकती है जो आपके बहुत ही काम आएगी। कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अछ्छी रहेगी। आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहने वाला है। आपका व्यवहार लोगों को बहुत पसंद आयेगा। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 2 may)
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा। लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है। इसमें आपको सफलता मिलने के योग भी हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरा कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें। जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हल्का हरा है। (Aaj ka rashifal 2 may)