पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 17 june)। आज का सुविचार… अपने सम्मान की बजाय अपने चरित्र के प्रति अधिक गम्भीर रहें। आपका चरित्र ही यह बताता है कि आप वास्तव में क्या हैं जबकि आपका सम्मान केवल यही दर्शाता है कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 17-06-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- षष्ठी 14:45:57, पश्चात-सप्तमी,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 03 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- शतभिषा 25:00:43,
योग- विष्कुंभ 09:33:02, पश्चात-प्रीति,
करण- वाणिज् 14:45:57, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:32,
सूर्यास्त- 19:19:43,
दिन काल- 13:55:11,
रात्रि काल- 10:04:57,
चंद्रास्त- 10:49:01,
चंद्रोदय- 23:52:26,
राहू काल- 15:51-17:35 अशुभ,
यम घंटा- 08:53-10:38 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:50 शुभ,
प्रदोष- 19:20-21:21 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज षष्टी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 17 june)
चर- 08:53-10:38,
लाभ- 10:38-12:22,
अमृत- 12:22-14:07,
शुभ- 15:51-17:35,
रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 17 june)
लाभ- 20:35-21:51,
शुभ- 23:07-24:22,
अमृत- 24:22-25:38,
चर- 25:38-26:53,
आज 17 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 17 june)
1 मेष राशि :- आज के दिन आप अपने कुछ लंबित कार्यों को लेकर सुबह से ही व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ अनावश्यक चिंताओं में पड़कर आप अपने काम से ध्यान भटका सकते हैं, जो आपके लिए मुश्किल साबित होगा। आपको किसी काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka rashifal 17 june)
2 वृष राशि :- आज के दिन आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। लव लाइफ वाले लोग अपने लव पार्टनर के लिए कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी नए काम में आपकी रुचि जागृत होगी और आप अपनी छुपी हुई प्रतिभा को भी सामने लाएंगे। वरिष्ठ सदस्य आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन किसी का दिल न दुखाएं। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है। (Aaj ka rashifal 17 june)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है और आप परिवार के किसी सदस्य की मदद भी आसानी से कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी साथ ऑफर मिल सकता है। दोस्तों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा होगा, जिससे आप रिलैक्स रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो वह खत्म हो जाएगी। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हल्का हरा है। (Aaj ka rashifal 17 june)
4 कर्क राशि :- आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको चिंता रहेगी और भाग दौड़ भी करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी समारोह में शामिल हों तो बहुत सोच-समझकर बोलें, अन्यथा लोग आपके बारे में बुरा सोच सकते हैं। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए स्रोतों से आय प्राप्त होगी और आप कार्यस्थल में कुछ नई योजनाएं भी शुरू कर सकते हैं। सायंकाल का समय कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार ला सकता है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 17 june)

5 सिंह राशि :- आज के दिन नौकरीपेशा जातकों के करियर में अच्छी उन्नति होगी और प्रमोशन की सूचना भी मिलेगी। जो लोग विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। छात्रों की एकाग्रता में अच्छी वृद्धि होगी, जिससे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। भाई-बहन से मदद मांगेंगे तो वह आपको जरूर मिल जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं तीर्थ यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 17 june)
6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके कुछ अनावश्यक खर्चे आपके लिए परेशानी ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रुओं की चालों को समझना होगा और अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें परास्त करना होगा। अगर आप आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो यह पहले से बेहतर होगी। संतान से किया कोई वादा पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी योजना में अपना पैसा निवेश करना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए पूरे दिल से निवेश करें तो बेहतर रहेगा। सायंकाल का समय जीवनसाथी के साथ जरूरी बातचीत करेंगे। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीच है। (Aaj ka rashifal 17 june)
7 तुला राशि :- आज के दिन आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, आपको उसमें अच्छी तरक्की प्राप्त होगी और धन प्राप्ति के अन्य मार्ग भी बनेंगे। आप अपने विचारों से वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे और बच्चे आपको कोई शुभ समाचार भी दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। अगर किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपको उससे राहत मिलेगी। सायंकाल का समय धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 17 june)
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने अटके कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिजनों के साथ बैठकर आप अपने मन की कोई इच्छा व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप काम में ढिलाई बरतेंगे तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। अगर आप किसी नए काम में हाथ आजमाने की सोच रहे थे तो वह भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 17 june)
9 धनु राशि :- आज के दिन आपके कुछ खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी अच्छी होने से आप तनाव मुक्त रहेंगे। घर में वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा कर सकते हैं, जिससे परिवार के सदस्य काफी खुश नजर आएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और सभी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपने पहले कोई गलती की है तो आपको उसे सुधारना होगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 17 june)
10 मकर राशि :- आज के दिन आप निश्चित रूप से अपना और दूसरों का भी भला करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ बैठकर समय बिताने से बेहतर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण आपके घरेलू जीवन में झगड़ा हो सकता है। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलता दिख रहा है, लेकिन किसी से कोई झूठा वादा न करें। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे। शुभांक – 3 और शुभ रंग – मैरून है। (Aaj ka rashifal 17 june)
11 कुंभ राशि :- आज के दिन किसी दोस्त से आपको कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है। यदि आप कोई संपत्ति खरीदने जा रहे हैं तो उसके चल-अचल पहलुओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर लें। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और धन का कुछ हिस्सा धर्मार्थ कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी पेशा जातक किसी दूसरी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। काफी दिनों से अटके धन की प्राप्ति होगी और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और कोई मेहमान भी आ सकता है। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 17 june)
12 मीन राशि :- आज के दिन व्यापारियों को किसी ग्राहक या व्यापारिक पार्टी की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने काम से काम रखें और किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। लव लाइफ वाले अगर अपने पार्टनर के व्यवहार से थोड़े चिंतित हैं तो उनसे जरूर बात करेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 17 june)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com