▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही
मोबाइल: 9406950313, 9755478312
Aaj ka Panchang 17 Nov 2023: पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (17 नवंबर, 2023)
! ॐ गं गणपतये नमः !!.
“छठ-महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं हों…
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) कार्तिक माह
तिथि- चतुर्थी 11:02:57, तत्पश्चात-पंचमी
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 01 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 25:16:21
योग- धृति 07:34:53, तत्पश्चात-शूल
करण- विष्टिभद्र 11:02:56, तत्पश्चात-बव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- धनु राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 06:46:11
सूर्यास्त- 17:25:30
दिन काल- 10:39:18
रात्री काल- 13:21:29
चंद्रोदय- 10:40:18
चंद्रास्त- 20:52:16
राहू काल- 10:46-12:06 अशुभ
यम घंटा- 14:46-16:06 अशुभ
अभिजित- 11:45-12:27 शुभ
दिक-शूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना निषिद्ध है। पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि को बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 06:46 – 08:06
लाभ- 08:06 – 09:26
अमृत- 09:26 – 10:46
शुभ- 12:06 – 13:26
चर- 16:06 – 17:26
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 20:46 – 22:26
शुभ- 24:06 – 25:46
अमृत- 25:46 – 27:27
चर- 27:27 – 29:07
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 06:46 – 07:39
बुध- 07:39 – 08:33
चन्द्र- 08:33 – 09:26
शनि- 09:26 – 10:19
बृहस्पति- 10:19 – 11:13
मंगल- 11:13 – 12:06
सूर्य- 12:06 – 12:59
शुक्र- 12:59 – 13:52
बुध- 13:52 – 14:46
चन्द्र- 14:46 – 15:39
शनि- 15:39 – 16:32
बृहस्पति- 16:32 – 17:26
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 17:26 – 18:32
सूर्य- 18:32 – 19:39
शुक्र- 19:39 – 20:46
बुध- 20:46 – 21:53
चन्द्र- 21:53 – 22:59
शनि- 22:59 – 24:06
बृहस्पति- 24:06 – 25:13
मंगल- 25:13 – 26:20
सूर्य- 26:20- 27:27
शुक्र- 27:27- 28:33
बुध -28:33 – 29:40
चन्द्र- 29:40 – 30:47
आज का राशिफल
1 मेष राशि :– आज का दिन आपका मिला जुला रह सकता है। आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका रूखा व्यवहार आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए बेवजह किसी बहस में न पड़ें और वाणी पर संयम रखें। समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपकी छवि में सुधार होगा। छात्रों के लिए दिन सामान्य साबित हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
- यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Bhajan : आज सुनें खाटू श्याम का बहुत ही सुन्दर भजन ‘नाम है तेरा तारणहारा’….
2 वृषभ राशि :– आज के दिन आपका आर्थिक दृष्टि से उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेन-देन को लेकर सावधानी बरतें, बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें। पूंजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है, प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्रों के साथ समय हंसी-मजाक में गुजर सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी और सभी कार्य आसानी से निपट जाएंगे। नौकरी व्यापार में सफलता के योग हैं, आर्थिक उन्नति होगी। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है शांति से काम लें। संतान सम्बन्धी चिंता में पड़ सकते हैं धैर्य रखें। छात्रों को इच्छित परिणाम के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। तनाव में कमी आएगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा। अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़ें, अपनी अशुद्ध वाणी पर संयम रखें। व्यापारी वर्ग के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :– आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कार्यालय में लंबित कार्यों को निपटाने में अधिकतर समय बेकार जाएगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रह सकते हैं। छोटी छोटी बातों को इग्नोर करें। नौकरी व्यापार में आ रहे गतिरोध दूर होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है, छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाई बहनों के रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंधों को शादी में बदलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
- यह भी पढ़ें: Latest Jokes : एक प्रश्न- पत्नी क्या है? उत्तर- पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से… पढ़े मजेदार जोक्स
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका बढ़िया रहेगा। आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा, आपका दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे, पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी। कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। नौकरी व्यापार में काम सुचारू रूप से मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन आपका भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक मामले अटक सकते हैं। नौकरी व्यापार के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। अनावश्यक खर्चे उभर सकते हैं। छात्रों को मनोवांछित सफलता के लिए कठिन प्रयास करने पड़ेंगे। भाई बहनों के रिश्तों में तनाव का अनुभव करेंगे। अत्यधिक भागदौड़ के कारण परिवार की शांति भंग कर सकते हैं स्वयं पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
- यह भी पढ़ें: Betul Election News : नहीं है वोटर आईडी तो इन दस्तावेजों के सहारे भी किया जा सकेगा मतदान
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा, जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और पूंजी निवेश सोच समझकर करें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी। व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
9 धनु राशि :– आज का दिन आपका बेहतर साबित होगा। सभी सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सबक लेकर कोई बेहतरीन फैसला लेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
- यह भी पढ़ें: Lyrid Meteor Shower: शुक्रवार को आसमान में होगी आतिशबाजी, मध्य रात्रि को होगी उल्काओं की बौछार
10 मकर राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव उभर सकता है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी। आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे। बेरोजगारों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, मेहनत करने पर ही अच्छा नतीजा मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
11 कुम्भ राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम-काज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यापारिक मामलों में गतिरोध पैदा हो सकता है। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आर्ट और कला से जुड़े लोगों के लिये समय अच्छा है। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा किंतु जीवनसाथी से विवाद बढ़ सकता है संयम से काम लें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
12 मीन राशि :- आज के दिन आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सबका मन लुभाएगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को कई आर्थिक सौदे मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा, दिनचर्या पर ध्यान देंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
सुविचार !
“भूमिः कीर्तिः यशो लक्ष्मीः पुरुषं प्रार्थयन्ति हि।
सत्यं समनुवर्तन्ते सत्यमेव भजेत् ततः॥”
भावार्थ :- भूमि, कीर्ति, यश और लक्ष्मी, सत्य का अभिषेक करने वाले पुरुष की प्रार्थना करते हैं। इसके लिए सत्य का ही भजन करना चाहिए। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।