बैतूल अपडेट

CM Visit Sarni: सीएम मोहन यादव आएंगे सारणी, 464.55 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

CM Visit Sarni: बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 28 मई बुधवार को सारणी में एक भव्य स्व सहायता समूहों के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के विकास को नई दिशा देने वाले 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दोपहर 12.50 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से सारणी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव सारणी के बगडोना हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से भव्य यात्रा के साथ मुख्यमंत्री डॉ.यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव बगडोना हेलीपैड से देवास जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह जनप्रतिनिधि भी रहेंगे उपस्थित (CM Visit Sarni)

स्व सहायता समूहों के सम्मेलन व विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उईके तथा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे।

इस अवसर पर बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा मोहन नागर, जिला योजना समिति सदस्य सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार प्रमुख रूप से उपस्थित होंगे।

MP News Today : सीएम मोहन यादव बोले- एमपी में एक लाख भर्तियां जल्द

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मिनट टू मिनट कार्यक्रम (CM Visit Sarni)

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार को सारणी के बगडोना हेलीपैड पर दोपहर 1.30 बजे आगमन होगा।
  • इसके बाद रोड शो स्थल पर आगमन दोपहर 1.35 बजे तथा रोड शो 2.05 बजे तक होगा।
  • सभा स्थल पर आगमन 2 बजकर 10 मिनट पर होगा।
  • इस दौरान स्व सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन 2.15 बजे तक होगा।
  • मुख्यमंत्री जी का स्टेज पर आगमन एवं दीप प्रज्वल्लन, माल्यार्पण व कन्या पूजन दोपहर 2.15 से 2.20 बजे तक होगा।
  • मंच पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत 2.20 बजे से 2.30 बजे तक होगा।
  • इसके बाद मंचासीन अतिथि गणों का उद्बोधन 2.30 बजे से 2.45 बजे तक होगा।
  • इसके बाद जिले की विकास पुस्तिका का विमोचन एवं जिले द्वारा लखपति दीदी अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों पर आधारित लघु वीडियो का प्रदर्शन दोपहर 2.50 बजे तक होगा। (CM Visit Sarni)

हितलाभ का वितरण करेंगे सीएम (CM Visit Sarni)

  • जिले की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टार्टअप कंपनियों में 8.5 करोड़ रुपए के निवेश के इंटेंट टू इन्वेस्ट लेटर का प्रस्तुतीकरण दोपहर 2.50 से 2.55 बजे तक होगा।
  • विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन 2.55 से 3 बजे तक होगा।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्बोधन 3 बजे से 3.20 बजे तक होगा।
  • हितलाभ वितरण 3.20 से 3.25 बजे होगा।
  • जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधारोपण का प्रारंभ 3.25 से, 3.30 बजे होगा।
  • कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव का सारणी के बगडोना हेलीपैड पर आगमन व प्रस्थान 3.30 बजे होगा। (CM Visit Sarni)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button