मनोरंजन अपडेट

Jokes in hindi: पत्नी बोली- तुमने मेरे साथ धोखा किया है… पति का जवाब सुनकर ठहाका लगाओगे… पढ़े मजेदार जोक्स

Jokes in Hindi: हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आज हमारा जीवन काफी तनाव और चिंता से ग्रसित हो चुका है। ऐसे में अगर हम रोज समय निकाल कर हंसते हैं तो इससे हमें तनाव और चिंता से छुटकारा मिलेगा। जिसके फलस्वरुप हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

वैज्ञानिक शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि हंसने से हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित लाभ प्राप्त होते हैं। इसलिए हम रोज आपके लिए बेहतरीन हिंदी फनी जोक्स का कलेक्शन लेकर आते हैं। इसका उद्देश्य यही होता है कि आप हंसते रहे और आपका पूरा दिन खुशगवार बीते। पढ़ें यह जोक्स…

⇓⇓⇓⇓⇓

शादी के बाद पहली बार बहू
रेसिपी बुक देख कर खाना बना रही थी…
सास (फ्रिज खोलती है): अरे बहू
ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी बुक में लिखा है कि
सब चीजों को मिलाकर एक घंटा
फ्रिज में रखें
सास बेहोश…
(Jokes in hindi)

🤣

डॉक्टर: कहिए कैसे आना हुआ
राजू: डॉक्टर साहब
लीवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर: शराब पीते हो?
राजू: हां-हां, पर बिल्कुल छोटा पैग ही बनाना…
(Jokes in hindi)

🤣

टीचर: लड़कियां अगर पराया धन होती है तो
लड़के फिर क्या होते है?
गप्पू: सर चोर होते हैं
टीचर: वो कैसे?
गप्पू: क्योंकि चोरों की नजर
हमेशा पराए धन पर होती है…
(Jokes in hindi)

🤣

लड़की अपने ब्यॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी
से मिलवाने लेकर गई
गर्लफ्रेंड: मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए
ब्यॉयफ्रेंड: चल पगली… कुछ भी हो
मैं शादी को तुमसे ही करूंगा
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं…
(Jokes in hindi)

🤣

हसबैंड: डार्लिंग तुम खूबसूरत होती जा रही हो
पत्नी किचन से: तुमने कैसे जाना?
हसबैंड: तुम्हें देख कर तो अब
रोटियां भी जलने लगी हैं
(Jokes in hindi)

🤣

हसबैंड: आज ऐसी चाय बनाओ कि
पीते ही तन-बदन झूमने लगे
और मन नाचने लगे
पत्नी: हमारे यहां भैंस का दूध आता है
किसी नागिन का नहीं…
(Jokes in hindi)

🤣

गोलू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा तो
खुशी के मारे उछलने लगा
दोस्त: क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
गोलू: आज पहली बार मुझे किसी
लड़की ने मेट्रो में बात की
दोस्त: वाह भाई, पर क्या बात हुई?
गोलू: मैं बैठा था, वह पास आई और बोली
उठो, यह लेडिज सीट है…
(Jokes in hindi)

🤣

एक आदमी डॉक्टर के पास गया और बोला,
डॉक्टर साहब, मुझे भूलने की बीमारी हो गई है
डॉक्टर ने पूछा, कब से?
आदमी ने जवाब दिया, कौन सी बीमारी?
(Jokes in hindi)

🤣

पत्नी: तुमने मेरे साथ धोखा किया है
पति: क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी: तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी
रानी नाम की पहले से एक बीबी है
पति: ससुर जी को बताया तो था कि
तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा…
(Jokes in hindi)

🤣

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button