मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में
मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना के बाद एक नई योजना शुरू कर रही है। यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हरदिन 100 रूपये दिये जाएंगे। सरकार का यह लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ आदिवासी महिलाओं तक पहुंचे। आज भी कई आदिवासी महिलायें प्रसव के लिए अस्पताल नहीं जाती है। तो चलिए जानते है इस योजना के बारे में
इस योजना की शुरुआत
सरकार ने अभी इस योजना की शुरुआत तीन जिलों से की है। जिसमें झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जिले से इस योजना की शुरुआत की है। सरकार महिलाओं को निःशुल्क बर्थ वेटिंग होम के साथ 100 रूपये भी प्रतिदिन देंगी। अगर सरकार की यह योजना सफल होती है तो धीरे धीरे इसको सभी जिलों में लागू किया जायेंगा।
इस योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 प्रति लाख है, जो राष्ट्रीय औसत 97 से लगभग दोगुनी है। राज्य में मातृ मृत्यु दर के मामले में सबसे खराब स्थिति आदिवासी क्षेत्रों में है। मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूता प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, ताकि गर्भवती महिलाएं प्रसव से कुछ दिन पहले यहां पहुंच सकें।
खास खबरे
- Asha Worker Bharti: मध्य प्रदेश में 3062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती का ऐलान: 16 नवंबर से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
- Congress Protest Betul: खातेगांव टीआई हत्याकांड पर बैतूल में उबाल: कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार को घेरा
- Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 3 नवंबर 2026: सोयाबीन 7200 और मक्का 2900 रुपये तक बिका, जानिए बाजार के ताजा आंकड़े
- Betul Ganja Smuggling: सारणी पुलिस की दबिश: स्कूटी पर गांजा तस्करी कर रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ में तीसरे आरोपी का भी हुआ खुलासा
- Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश



