Sky News : कल आसमान में शुक्र और चंद्रमा की बढ़ेगी नजदीकियां

Sky News : कल आसमान में शुक्र और चंद्रमा की बढ़ेगी नजदीकियां

Sky News : शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 की शाम को दक्षिण-पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा और बिंदी के रूप में चमकता शुक्र जोड़ी सी बनाते दिखेंगे। बिना किसी टेलिस्कोप के खाली आंखों से ही इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि वीनस और मून आपस में सिमटे से 5 डिग्री से कम के अंतर पर होंगे। इस नजदीकी को टेक्नीकल रूप से एपल्स कहा जाता है।

सारिका ने बताया कि ये खगोलीय जोड़ी क्षितिज से लगभग 14 डिग्री उपर रहकर धीरे-धीरे नीचे आते जायेंगी। इस जोड़ी को सूर्यास्त के बाद 1 घंटे से कुछ अधिक समय तक देखा जा सकेगा। इस समय हंसियाकार चंद्रमा माईनस 9.9 के मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा तो वीनस माईनस 4 मैग्नीटयूड से चमक रहा होगा।

तो मत चूकियें और किसी खुले स्थान से इस मनोहर आकाशीय जोड़ी से साक्षात्कार करने के लिये तैयार रहें। ध्यान रखिये ये सिंदूरी शाम को यह समीपता केवल सीमित समय तक ही दिखेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment