MP Kisan Kalyan Yojana : सीएम ने किसानों और लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची इतनी राशि

MP Kisan Kalyan Yojana : सीएम ने किसानों और लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची इतनी राशि

MP Kisan Kalyan Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ जिले के ग्राम छिपरी से प्रदेश के किसानों, लाड़ली लक्ष्मी बहना योजना की बहनों और पेंशन हितग्राहियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता की पहली किस्त के रूप में 81 लाख किसानों के खाते में 1630 करोड़ की राशि अंतरित की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इसके साथ ही उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी बहनों को गैस रिफिल अनुदान के रूप में 41 करोड़ रुपये 24 लाख से अधिक बहनों के खातों में अंतीित किए। इनके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख हितग्राहियों के खातों में 330 करोड़ से अधिक की सहायता राशि अंतरित की गई।

यहां देखें पूरा कार्यक्रम…

इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्टोरेट के सभागार में देखा व सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन, एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (MP Kisan Kalyan Yojana)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 6 हजार रुपए की राशि किसानों को तीन किस्तों में प्रदाय की जाती है। योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त 2 हजार रुपए प्रति किसान से जिले के 2 लाख 26 हजार 146 हितग्राहियों को 45 करोड़ 22 लाख 92 हजार की राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया गया।

MP Kisan Kalyan Yojana : सीएम ने किसानों और लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची इतनी राशि

इसमें बैतूल विधानसभा के 50547 हितग्राहियों को 10 करोड़ 10 लाख 94 हजार, भैंसदेही विधानसभा के 37957 हितग्राहियों को 7 करोड़ 59 लाख 14 हजार, मुलताई विधानसभा के 52974 हितग्राहियों को 10 करोड़ 59 लाख 48 हजार, आमला विधानसभा के 31544 हितग्राहियों को 6 करोड़ 30 लाख 88 हजार एवं घोड़ाडोंगरी विधानसभा के 53124 हितग्राहियों को 10 करोड़ 62 लाख 48 हजार की राशि अंतरित की गई।

MP Kisan Kalyan Yojana : सीएम ने किसानों और लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची इतनी राशि

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले की 2 लाख 76 हजार 705 लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने 33 करोड़ 54 लाख 93 हजार 450 रूपए का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मार्च 2024 तक जिले की कुल 49135 लाड़ली बहनाओं के खाते में गैस रिफिल अनुदान की राशि 75 लाख 10 हजार 990 रूपए वितरित की गई।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण (MP Kisan Kalyan Yojana)

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम वर्चुअली प्रोजेक्टर/बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना गया। इन प्रसारण की व्यवस्था ग्राम पंचायतों में भी सुनिश्चित की गई।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment