बैतूल अपडेट

Govansh Ki Taskari : बेरियर तोड़े, पुलिस को दिया चकमा और गोवंश से भरा वाहन लेकर फरार हुए तस्कर

Govansh Ki Taskari : बैतूल। गोवंश तस्करों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। बीती रात राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने गोवंश ले जा रहे पिकअप वाहन का पीछा किया। उस वाहन ने मिलानपुर टोल प्लाजा और ससुंद्रा चेक पोस्ट का बेरियर भी तोड़ दिया। यही नहीं रास्ते में खड़े किए एक डंपर को भी टक्कर मार दी और गोवंश भरा वाहन लेकर फरार होने में तस्कर सफल रहे।

संगठन के तहसील गौरक्षा प्रमुख स्वप्रिल पवांर ने बताया कि हमें कल रात्रि करीब 1 बजे सूचना प्राप्त हुई थी एक पिकअप वाहन पाढर क्षेत्र के जंगल से गोवंश भर कर महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाएगी। इस पर उक्त गाड़ी को पकड़ने के लिए संगठन के जिला अध्यक्ष अनुज राठौर एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा योजना बनाई गई।

पुलिस को दी गई सूचना

जिला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि गौवंश की गाड़ी को पकड़ने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में तस्करी की सूचना दी। साथ ही मुलताई टीआई एवं साईखेड़ा पुलिस को भी सूचना दे कर पुलिस सहयोग का निवेदन किया।

चकमा देकर फरार हुए

संगठन द्वारा गोवंश से भरी गाड़ी का पीछा साकादेही से किया जा रहा था। इस गाड़ी को बैतूल फोरलेन के तितली चौराहे पर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, यहां से गौ तस्कर संगठन को चकमा देने में सफल हो गए। यहां से गौ तस्करों ने गाड़ी को मुलताई की ओर तेजी से बढ़ा ली।

बेरियरों को तोड़ कर फरार (Govansh Ki Taskari)

विभाग युवा अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि गोवंश तस्करों ने अपने वाहन से मिलानपुर टोल प्लाजा और ससुंद्रा चेक पोस्ट के बेरियरों को भी तोड़ दिया। साथ ही बैतूल बाजार, साईखेड़ा और मुलताई पुलिस को चकमा दे कर गौ तस्कर फरार हो गए। गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ने में संगठन एवं पुलिस विफल रही।

प्रभातपट्टन तक किया पीछा (Govansh Ki Taskari) 

प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि गौवंश की तस्करी करने वाले वाहन का हमारे द्वारा मुलताई-प्रभातपट्टन तक पीछा किया गया, लेकिन तस्कर चकमा दे कर फरार होने में सफल रहे।

संगठन के रूपेश साहू ने कहा कि गोवंश तस्करों की लिस्ट तैयार कर सभी पर कार्रवाई करना चाहिए। गोवंश की तस्करी पर तभी लगाम लगाई जा सकेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button