देश/विदेश

Mizoram Landslide: मिजोरम में बड़ा हादसा! बारिश, तूफान और भूस्खलन से भारी तबाही, 25 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Mizoram Landslide: Major accident in Mizoram! Heavy devastation due to rain, storm and landslide, more than 25 people died

Mizoram Landslide: मिजोरम में भूस्खलन के बाद 28 मई की रात 25 शव बरामद किए गए थे। इनमें से 14 शव पत्थर खदान ढहने की जगह से बरामद किए गए हैं। आइजोल के पुलिस अधीक्षक राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात से चार अन्य शव मेथुम में पत्थर खदान ढहने वाली जगह से बरामद हुए। इसके बाद यहां दबकर मरने वालों की संख्या 15 हो गई। वहीं हिलीमेन में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास मेल्थम और ह्लिमेन सीमा क्षेत्रों में पत्थर की खदानों और अन्य स्थानों पर भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। 29 मई को दोपहर एक बजे तक मेल्थम पत्थर खदान के मलबे से 15 शव बरामद किये गये। गड्ढे के मलबे में आठ और शव दबे होने की संभावना है।

Credit – Social Media

मेल्थम पत्थर खदान ढहने से सबसे अधिक क्षति (Mizoram Landslide)

विनाशकारी चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण मिजोरम में कई भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इनमें से, मेल्थम पत्थर खदान ढहने से सबसे अधिक क्षति हुई। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीएमए, पैरा आर्मी और कुछ स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों ने कल शाम को अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया था।

पत्थर खदान के मलबे से शवों को निकालने के लिए बुधवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया। यहां से 14 वर्षीय ग्लोरिया एमएस डौंगलियानी का शव दोपहर करीब 1 बजे बरामद किया गया। इसके साथ बरामद शवों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। माना जा रहा है कि अभी भी आठ से नौ शव मलबे के नीचे हैं।

आवश्यक कार्यों के अलावा शेष विभाग बंद करने के आदेश

अधिकारियों ने बताया कि आइजोल में बुधवार सुबह से बारिश नहीं हुई। आईएमडी के खराब मौसम की चेतावनी जारी करने के बाद मद्देनजर मिजोरम सरकार ने बुधवार को आपदा प्रबंधन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को छोड़कर सभी कार्यालयों और पीएसयू इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त और सचिव के लालथावमाविया ने एक आदेश में निजी क्षेत्र के कार्यालयों को भी ‘घर से काम’ की सलाह दी।

Mizoram Landslide: मिजोरम में बड़ा हादसा! बारिश, तूफान और भूस्खलन से भारी तबाही, 25 ज्‍यादा से लोगों की मौत
Credit – Social Media

15 करोड़ रुपए की घोषणा

नजुक कुमार ने कहा कि 28 मई को दोपहर मुख्यमंत्री पी लालदुहोमा ने आपदा प्रबंधन और पुनर्वास मंत्री पीके सपडांगा, कुछ मंत्रियों, विधायकों और राज्य के गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ आइजोल में दो सबसे खराब आपदा स्थलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए आपदा न्यूनीकरण कोष से 15 करोड़ रुपये मंजूर करने की घोषणा की।

आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को एकमुश्त राहत के रूप में चार लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। आठ पीड़ितों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता की पहली किश्त सौंप दी गई। उन्होंने कहा कि शेष दो लाख रुपये अंतिम रिपोर्ट के बाद वितरित किये जायेंगे।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button