बैतूल अपडेट

Sapna Dam Betul : सवा 8 करोड़ की नहर लाइनिंग के कार्य में गड़बड़ी, किसानों ने रोका काम

Sapna Dam Betul : बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप स्थित सांपना डैम की नहरों की लाइनिंग का काम इन दिनों चल रहा है। इस कार्य में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप क्षेत्र के किसानों ने लगाया है। इसी के चलते गुरुवार सुबह मौके पर पहुंच कर उन्होंने काम रूकवा दिया।

Sapna Dam Betul : बैतूल। जिला मुख्यालय के समीप स्थित सांपना डैम की नहरों की लाइनिंग का काम इन दिनों चल रहा है। इस कार्य में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप क्षेत्र के किसानों ने लगाया है। इसी के चलते गुरुवार सुबह मौके पर पहुंच कर उन्होंने काम रूकवा दिया।

ग्राम सोहागपुर के पास माचना नदी पर वर्ष 1956 में सांपना डैम का निर्माण किया गया था। इस डैम में 505.505 एमसीएफटी पानी का संग्रहण होता है। डैम से सिंचाई की क्षमता 3800 हेक्टेयर की है।

डैम से सिंचाई के लिए जो नहरें बनाई गई थी, वे कच्ची थी। यही कारण है कि लगभग 600 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई नहीं हो पाती थी। इसी के चलते लंबे समय से इन नहरों के लाइनिंग (सीमेंटीकृत) करने की मांग हो रही थी।

Sapna Dam Betul : सवा 8 करोड़ की नहर लाइनिंग के कार्य में गड़बड़ी, किसानों ने रोका काम
इतनी राशि हुई स्वीकृत

किसानों की मांग को देखते हुए शासन ने नहरों को सीमेंटीकृत करने के लिए 8.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। इसी के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है।

कुलाबों से नीचे नहर

किसानों का आरोप है कि लाइनिंग के कार्य में तकनीकी खामियां हैं। उनके मुताबिक नहर का लेवल कुलाबों से नीचे हैं। इससे किसानों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचेगा ही नहीं। इससे पहले से भी कम किसानों को लाभ मिल सकेगा।

Sapna Dam Betul : सवा 8 करोड़ की नहर लाइनिंग के कार्य में गड़बड़ी, किसानों ने रोका काम

लंबाई-चौड़ाई भी कम (Sapna Dam Betul)

किसानों का यह आरोप भी है कि लंबाई-चौड़ाई और गहराई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उनके मुताबिक नहर की चौड़ाई 2.95 मीटर और गहराई 1.17 मीटर होना चाहिए। लेकिन, ऐसा भी नहीं हो रहा है।

किसानों का यह कहना (Sapna Dam Betul)

इस संबंध में किसान नरेंद्र पंवार और लक्ष्मीनारायण पंवार का कहना है कि उनके खेतों में पानी पहुंचाने वाले कुलाबों से नीचे नहर का लेवल है। ऐसे में उनके खेतों में पानी पहुंचेगा ही नहीं। ऐसा अधिकांश किसानों के साथ हो रहा है।

काम कराया गया बंद (Sapna Dam Betul)

यही कारण है कि गुरुवार को क्षेत्र के किसान एकजुट हुए और मौके पर पहुंचे। उन्होंने काम रूकवा दिया है। उनकी मांग है कि लाइनिंग का कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुसार किया जाएं ताकि सभी किसानों के खेतों तक पानी पहुंच सके।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button