देश/विदेश

Gorakhpur Lok Sabha Seat : नामांकन दाखिल करने ‘अर्थी पर सवार’ होकर ये उम्मीदवार पहुंचा कलेक्ट्रेट

Gorakhpur Lok Sabha Seat: This candidate reached Collectorate 'riding on a hearse' to file nomination.

Gorakhpur Lok Sabha Seat : गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा मंगलवार को ‘अर्थी पर सवार’ होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। अर्थी बाबा के नाम से मशहूर राजन यादव अर्थी पर सवार होकर कचहरी पहुंचे और गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। यादव ने कहा कि गोरखपुर में सबसे ज्यादा वाहनों का चालान होता है। वह चाहते हैं कि मोटर वाहन अधिनियम को खत्म किया जाए।

उन्होंने पूछा, ”जो मजदूर बाहर से काम करने आया है, वह चालान की रकम कहां से लायेगा?” यादव ने यह भी कहा कि मोबाइल फोन पर बंद की गई आजीवन इनकमिंग कॉल को जारी रखा जाना चाहिये। श्मशान घाट पर अपना चुनाव कार्यालय खोलने वाले यादव ने कहा कि उन्हें श्मशान घाट पर अपना संसदीय चुनाव कार्यालय खोलने और अर्थी पर सवार होकर अपना नामांकन दाखिल करने के लिये आने में कोई समस्या नहीं दिखती है।

यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अविवाहित रहने का फैसला किया है ताकि वह उन नेताओं के नक्शेकदम पर चल सकें जिन्होंने खुद का घर बसाने के बजाय राजनीति और लोकतंत्र को बचाने को प्राथमिकता दी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button