तकनीक अपडेट

Tech News : Audi Q3 और Q3 Sportback का Bold Edition भारत में हुआ लांच

Tech News: Bold Edition of Audi Q3 and Q3 Sportback launched in India

Tech News :  Audi Q3 और Q3 Sportback का Bold Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Audi Q3 Bold Edition की कीमत 54.65 लाख रुपये और Audi Q3 Sportback Bold Edition की कीमत 55.71 लाख रुपये एक्स शोरूम है। ऑडी क्यू3 बोल्ड एडिशन ग्लेशियर वाइट, नैनो ग्रे, माइथोस ब्लैक, नवारा ब्लू और पल्स ऑरेंज और ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक ग्लेशियर वाइट, डेटोना ग्रे, माइथोस ब्लैक, प्रोग्रेसिव रेड और नवारा ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

डिजाइन

PunjabKesari

दोनों लग्जरी कारों के बोल्ड एडिशन में ब्लैक स्टाइलिंग पैकेज में एक आकर्षक ब्लैक डिजाइन है। इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, आगे और पीछे ब्लैक ऑडी रिंग्स, ब्लैक विंडो सराउंड्स, ब्लैक ओरआरवीएम और ब्लैक रूफ रेल्स मिलते हैं। इसमें एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप्स के साथ एलईडी हेडलैंप्स भी दिए गए हैं।

पावरट्रेन

PunjabKesari

ऑडी क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक बोल्ड एडिशन में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 190hp और 320Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स के साथ आता है, जो सभी चार पहियों पर ड्राइव भेजता है।

फीचर्स

Tech News ऑडी क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक एडिशन में ऑडी वर्चुअल कॉकपिट प्लस, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट, पैनारोमिक ग्लास सनरूफ, लेदरेट सीट्स, 3 स्पोक लेदरेट मल्टीफंक्शनल स्टीरियरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, माहौल के अनुसार लाइटिंग पैकेज प्लस, 2-जोन क्लाइमेट सिस्टम, ऑडी स्मार्टफोन इंटरफेस, एमएमआई टच के साथ एमएमआई नैविगेशन प्लस, ऑडी ड्राइव सिलेक्ट, वायरलेस चार्जिंग सिस्टम के साथ ऑडी फोन बॉक्स, 10 स्पीकर वाला ऑडी साउंड सिस्टम, 6 एयर बैग्स, पार्किंग असिस्ट के साथ रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button