बैतूल अपडेट

Betul News: कलयुगी बेटे ने वृद्ध पिता की लाठी से पीट कर की हत्या, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Betul News: Kalyugi son killed his old father by beating him with a stick, police arrested the accused

Betul News: (बैतूल)। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में बीती रात एक कलयुगी बेटे ने अपने वृद्ध पिता की लाठी से बेरहमी से पिटाई की। सूचना मिलने पर 100 डायल मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को मुलताई अस्पताल लाकर भर्ती किया। यहां इलाज के दौरान घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 2 अप्रैल की रात्रि को डायल 100 में एक घटना की सूचना प्राप्त हुई। इस घटना के अनुसार, मुंगस्या वागद्रे (उम्र 88 वर्ष) निवासी ग्राम सांडिया को उनके बड़े लड़के गणेश वागद्रे द्वारा लट्ठ से मारा जा रहा था। सूचनाकर्ता बलिराम वागद्रे ने बताया कि आरोपी उनका बड़ा भाई हैं।

सूचना प्राप्ति पश्चात पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायल की सहायता की। आहत स्थिति में उन्हें उनकी पत्नी चंद्रभागा वागद्रे और छोटे पुत्र बलीराम वागद्रे के साथ लाकर सीएचसी मुल्ताई में भर्ती किया गया।

इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े पुत्र गणेश पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई। उसे गिरफ़्तार कर हवालात में बंद किया गया। गिरफ़्तारी की सूचना विधिवत परिवार जनों को दी गई थी।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद, आहत मुंगस्या वागद्रे की देर रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है। विवेचना में आये तथ्यों के अनुसार प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button