World Most Expensive Cow: 40 करोड़ में बिकी ये भारतीय गाय, जानिए ऐसा क्या हैं खास?
World Most Expensive Cow: This Indian cow was sold for Rs 40 crore, know what is so special?
World Most Expensive Cow : भारत में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है और इसके पशुपालन भी बड़ी संख्या में किया जाता है। क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे महंगी भारतीय गाय की कीमत 40 करोड़ हैं। हाल ही में एक नीलामी के दौरान भारतीय मूल की एक गाय को 40 करोड रुपए में बेचा गया। 40 करोड़ में खरीदी गई गाय की चर्चा भारत में अब जोरों शोरों से की जा रही है। लेकिन गाय की तस्वीर को देखकर ही आप समझ सकते हैं कि ये कितनी बेहतरीन गाय है।
40 करोड़ में बिकी गाय

दरअसल, 40 करोड़ रूपए में बिकने वाली गाय मूलत: भारतीय नस्ल की गाय है। ये गाय भारत देश के आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर के आसपास के इलाके में पाई जाती है। पूरे विश्व में इस गाय को वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस के नाम से जाना जाता है। ब्राजील में एक नीलामी के दौरान इस गाय की 4.8 मिलियन अमरीकी डॉलर की कीमत लगी, जो भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो 40 करोड़ रुपये के बराबर है।
- यह भी पढ़ें : Simple One: 15 हजार में घर ले आओ Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेगी 212 KM की रेंज !
भारतीय नस्ल की हैं गाय

इस सौदे के साथ ही ये अबतक की दुनिया में सबसे महंगी कीमत पर बेची तथा खरीदी जाने वाली गाय बन गई है। जानवरों की नीलामी के इतिहास में यह बिक्री एक मील का पत्थर बन गई है। मकीले सफेद फर और कंधों के ऊपर विशिष्ट बल्बनुमा कूबड़ वाली यह गाय भारत की मूल निवासी है। आप जानकर हैरान होंगे कि इस गाय का नाम नेल्लोर जिले के नाम पर रखा गया है। ब्राजील में इस नस्ल की डिमांड भी बहुत ही ज्यादा है। इस नस्ल को वैज्ञानिक रूप से बोस इंडिकस के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक मानें तो, ये भारत के ओंगोल मवेशियों की वंशज है, जो अपनी मजबूती के लिए जानी जाती है।
खास बात, ये किसी भी पर्यावरण के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। इस प्रजाति की गाय भारत से वर्ष-1868 में जहाज से पहली बार ब्राजील भेजी गई थी। इससे पहले वर्ष-1960 के दशक में कई और गायों को यहां ले जाया गया।
- यह भी पढ़ें : Fasal Ka Beemari Se Bachav : आम और अमरूद के सूख रहे हो पेड़ तो उठाएं यह कदम, जरुर मिलेगा लाभ
इस गाय की क्या हैं विशेषताएं

दरअसल,ओंगोल नस्ल के मवेशियों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये काफी गर्म तापमान में भी आराम से रह सकती हैं। क्योंकि इनका मेटाब़लिज्म काफी अच्छा है। इनमें किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता। ब्राजील में खूब गर्मी होती है, इस लिहाज से ये गाय काफी पसंद की जाती है। वहां के लोग इसे आसानी से पाल सकते हैं। इस ब्रीड को जेनेटिकली तौर पर और विकसित किया गया है। इससे ऐसी संतान उत्पन्न होने की उम्मीद है जो इससे भी बेहतर होगी। ब्राज़ील में लगभग 80 प्रतिशत गाय नेलोर गाय हैं।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: पप्पू- अगर मुझे दूसरा ब्रेन इम्प्लांट कराना हो तो मैं आपका ब्रेन इम्प्लांट करवाना चाहता हूं….
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




