मनोरंजन अपडेट

TMKOC : गोकुलधाम सोसायटी में जश्न खत्म और तनाव शुरू, क्या सदस्यों को करना पड़ेगा किसी नए स्कैम का सामना..?

TMKOC: Celebration ends and tension begins in Gokuldham Society, will members have to face some new scam..?

 

TMKOC : (मुंबई)। गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों की ज़िंदगी सिक्कों के दो पहलू जैसी हैं, जिसके एक तरफ खुशी, एकता और उत्सव, तो दूसरी ओर, हमेशा परेशानियाँ और तनाव बने रहते हैं।

हाल ही के एक एपिसोड में, पोपटलाल जो अपने जन्मदिन की पार्टी अकेले ही मानना चाहता था, उसे एक सरप्राइज़ दिया गया। जिसकी योजना किसी और ने नहीं बल्कि पोपटलाल के बॉस और उसकी पसंदीदा टप्पू सेना ने बनाई थी।

एक डिलीवरी मैन अंजलि मेहता को पार्सल देने आया है लेकिन उस पार्सल पर उसका नाम नहीं लिखा है। जिससे भिड़े, पोपटलाल और अंजलि के मन में भी सवाल उठ रहे हैं। क्या गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्यों को किसी नए स्कैम का सामना करना पड़ेगा या यह फिर से वही पुराना स्कैम जो वापस उनके सिर मंडरा रहा है? जानने के लिए देखते रहें तारक मेहता का उल्टा चश्मा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले सिटकॉम में से एक है जो पहले 2008 में प्रसारित हुआ था और अब 3700 से अधिक एपिसोड के साथ अपने 15 वें वर्ष में है। अपने प्रमुख शो के अलावा, नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड इस शो को यूट्यूब पर मराठी में ‘गुकुलधामची दुनियादारी’ और तेलुगू में ‘तारक मामा अयो रामा’ को स्ट्रीम करता है। सभी शो असित कुमार मोदी द्वारा लिखे और बनाए गए हैं।

यहां देखें वीडियो (TMKOC)….

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button