धर्म/अध्यात्म अपडेट

March Festival List 2024 : होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्‍ट…

March Festival List 2024: The first lunar eclipse of the year will occur on Holi, the fortunes of these zodiac signs will change, see the complete list of fasts and festivals here...

March Festival List 2024 : मार्च का यह महीना व्रत और त्योहार के लिहाज से बेहद शुभ माना जा रहा है। इस महीने, विजया एकादशी व्रत, फुलेरा दूज, होलिका दहन, होली और महाशिवरात्रि समेत कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। मार्च में शनि उदयवान होंगे। साथ ही, कई बड़े ग्रहों की चाल बदलेगी। इससे 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ेगा। आइए जानते है मार्च में कौन से व्रत-त्‍योहार आएंगे। किन ग्रहों का गोचर होगा, राहुकाल का समय और शुभ योग के बारे में….

मार्च के व्रत-त्योहारों की लिस्ट (March Festival List 2024)

  • शुक्रवार, 1 मार्च 2024- यशोदा जयंती
  • रविवार, 3 मार्च 2024- शबरी जयंती, भानु सप्तमी, कालाष्टमी
  • सोमवार, 4 मार्च 2024- जानकी जयंती
  • मंगलवार, 5 मार्च 2024- महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
  • बुधवार, 6 मार्च 2024- विजया एकादशी
  • शुक्रवार, 8 मार्च 2024- महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), चोर पंचक शुरू
  • रविवार, 10 मार्च 2024- फाल्गुन अमावस्या
  • सोमवार, 11 मार्च 2024- रमजान शुरू
  • मंगलवार,12 मार्च 2024- फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
  • बुधवार, 13 मार्च 2024- विनायक चतुर्थी
  • गुरुवार, 14 मार्च 2024- मीन संक्रांति, खरमास शुरू
  • शुक्रवार, 15 मार्च 2024- स्कंद षष्ठी
  • बुधवार, 20 मार्च 2024- आमलकी एकादशी
  • गुरुवार, 21 मार्च 2024- नरसिंह द्वादशी
  • शुक्रवार, 22 मार्च 2024- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • रविवार, 24 मार्च 2024- होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
  • सोमवार, 25 मार्च 2024- होली (धुलेंडी), चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण, लक्ष्मी जयंती
  • मंगलवार 26 मार्च 2024- चैत्र माह शुरू
  • बुधवार, 27 मार्च 2024- होली भाई दूज
  • गुरुवार, 28 मार्च 2024- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
  • MP Transfer : एमपी में परिहवन निरीक्षकों के ट्रांसफर, मुलताई निरीक्षक को मिली नई पदस्थापनायह भी पढ़ें: 

मार्च में ग्रह गोचर (March Festival List 2024)

  • 30 मार्च 2024- रंग पंचमी
  • 14 मार्च 2024- सूर्य ग्रह का मीन राशि में गोचर
  • 7 मार्च 2024- शुक्र ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
  • 15 मार्च 2024- मंगल ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
  • 7 मार्च 2024- बुध ग्रह का मीन राशि में गोचर
  • 18 मार्च 2024- कुंभ शनि में शनि का उदय

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण

मार्च के महीने में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सोमवार, 25 मार्च को होली के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। हालांकि होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल और इटली जैसे देशों में दिखेगा। चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button