Funny Jokes: एक आदमी के छोटे जूते देख चुन्नू ने दिया ऐसा जवाब, जिसे सुन छूट जाएगी हंसी…
Funny Jokes: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुन छूट जाएगी हंसी….

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)
पहला पागल (दूसरे पागल से)-
मैं बचपन में रेल के नीचे आकर कुचल गया था।
दूसरा पागल- फिर तू मरा कि बचा??
पहला पागल- यार मुझे मालूम नहीं,
उस समय मैं बहुत छोटा था….
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : पत्नी- खिड़की पर परदे लगवा दो, नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…! पति का मजेदार जवाब
एक आदमी छोटा जूता पहनकर जा रहा था…
चुन्नू- अंकल जी ये जूता कहां से लिया है?
आदमी ने चिढ़ते हुए बोला- पेड़ से तोड़ा है।
चुन्नू- तोड़ना ही था तो दो महीने बाद तोड़ते,
कुछ बड़ा तो हो जाता।
- यह भी पढ़ें: Funny Jokes : पप्पू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? सरला का मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी….
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए…!
उसने लड़की से पूछा- इंग्लिश चलेगी ना…?
लड़की (शरमाते हुए)- जी प्याज और नमकीन साथ हो,
तो देसी भी…!
पत्नी- अरे! आपने इतने छोटे-छोटे बाल क्यों कटवाए?
पति – नाई के पास तीन रुपये खुले नहीं थे,
तो मैं बोला तीन रुपये की और काट दे।
पति – मेरा अंदाजा यह कह रहा है कि इस डिब्बे में कोई खाने की चीज है।
पत्नी – अरे वाह! मेरे पति परमेश्वर,
आपने बिल्कुल सही अंदाजा लगाया, इसमें मेरी नई सैंडल है…!
पत्नी (पति से)- पूरा दिन बस क्रिकेट, क्रिकेट,
क्रिकेट…मैं घर छोड़ कर जा रही हूं।
पति (कमेंट्री करते हुए)- पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल।।
- यह भी पढ़ें: Viral Jokes : पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है! पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ….
पति- क्या बात है तुम इतनी परेशान क्यों हो?
पत्नी- मुन्ने ने एक का सिक्का निगल लिया है।
पति- निगलने दो, आजकल एक रुपए का आता ही क्या है!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




