Betul Accident News : ड्यूटी से घर लौट रहे नाकेदार का खेत में मिला शव, इधर नदी में मिला बालक का शव
Betul Accident News : बैतूल। जिले के आमला वन परिक्षेत्र में पदस्थ एक वनरक्षक का नेशनल हाईवे के किनारे खेत में शव मिला है। वह ड्यूटी से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किसी हादसे में वनरक्षक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
इधर बैतूल के सदर क्षेत्र में करबला माचना नदी में एक किशोर का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकलवाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दतिया निवासी नरेन्द्र पिता रामस्वरूप साहू (38) बैतूल जिले में आमला रेंज की बिच्छुखान बीट में वन रक्षक के पद पर पदस्थ थे। वन रक्षक को जूनावानी के पास नाका बनाने का काम दिया गया था।
बुधवार की शाम को स्कूटी से घर वापस लौटते समय साईंखेड़ा और पंखा के बीच हादसा हो गया। एनएचआई की एम्बुलेंस ने वनरक्षक को जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : बड़ी खुशखबरी, कल खाते में आएगी लाड़ली बहना की इतनी राशि, ऐसे करें चेक
वन अधिकारी निधि चौहान के मुताबिक नरेन्द्र साहू आमला वन परिक्षेत्र में पदस्थ थे, जिन्हें जूनावानी के पास नाका बनाने के लिए अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। बुधवार शाम को वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। वन रक्षक का हाईवे के किनारे खेत में पड़ा मिला।
- यह भी पढ़ें : Optical Illusion : क्या आपको नजर आई एक अलग EMOJI? बीरबल जैसी तेज बुद्धि है तो 5 सेकंड में ढूंढो…
एनएचआई की एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संभावना जताई है कि अज्ञात वाहन ने वनरक्षक की स्कूटी की टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा।
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes : एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी, जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला….
लौटते समय पत्नी से हुई थी बात (Betul Accident News)
जानकारी के मुताबिक वनरक्षक जब ड्यूटी से घर लौट रहे थे, तब उन्होंने पत्नी से फोन पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वे ड्यूटी से घर के लिए निकल गए हैं और जल्द घर पहुंच जाएंगे। घर आने में देरी होने पर पत्नी ने फिर से फोन लगाया।
- यह भी पढ़ें : Viral Jokes : पत्नी- खिड़की पर परदे लगवा दो, नया पड़ोसी मुझे देखने की कोशिश करता है…! पति का मजेदार जवाब
फोन नहीं उठाने पर परिजनों से चिंता जताई और उनके साथ काम करने वाले साथी वनकर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि वनरक्षक हाईवे के किनारे खेत पर पड़ा मिला और एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है।
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- सुनो मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली हो गई है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुन छूट जाएगी हंसी….
माचना नदी में मिला किशोर का शव (Betul Accident News)
बैतूल के सदर स्थित माचना नदी में एक किशोर का शव मिला है। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी के बाहर निकाला। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। (Betul Accident News)
- यह भी पढ़ें : Bajaj Pulsar NS125 : स्टाइलिश लुक… माइलेज भी जबरदस्त! Bajaj ने लॉन्च की ये धांसू Pulsar, कीमत है इतनी
कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि गुरूवार सुबह सदर माचना नदी में जयप्रकाश वार्ड निवासी राकेश पिता दिनेश अंबूरे (15) का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बालक बुधवार शाम से घर से लापता था। आज सुबह उसका शव माचना नदी में मिला है। (Betul Accident News)
- यह भी पढ़ें : Desi Jugaad: ये साइकिल नहीं अजूबा है… सड़कों पर दिखी लेट कर चलाने वाली Cycle, लोग बोले- वाह मौज कर दी पाजी…
नदी के पानी में डूबने से बालक की मौत होने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। (Betul Accident News)
- यह भी पढ़ें : Godrej Appliances: गोदरेज ने लॉन्च किए वुडन फिनिश होम एप्लायंस; अब ठंडक ही नहीं देंगे, घर को अट्रैक्टिव भी बनाएंगे फ्रिज-एसी
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




