मनोरंजन अपडेट

Viral Jokes in Hindi: टीचर- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो? टप्पू- हां टीचर, मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…

Viral Jokes in Hindi: टीचर- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो? टप्पू- हां टीचर, मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी...
Viral Jokes in Hindi: टीचर- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो? टप्पू- हां टीचर, मजेदार जवाब सुन नहीं रूकेगी हंसी…

Viral Jokes in Hindi: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। (Viral Jokes in Hindi)

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Viral Jokes in Hindi)

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Viral Jokes in Hindi)

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, ‘सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है,
चाल हिरनी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, ‘जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

पिंटू- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं,
सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं…
गप्पू- यह तो बहुत अच्छी बात है,
इसमें सोचने की क्या जरूरत…?
पिंटू- पर मेरे सारे दोस्त पागल हैं…
किसके पास छोडूं…!!!

टीचर- तुम पंछी के बारे में सब जानते हो?
टप्पू- हां टीचर
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा पंछी उड़ नहीं सकता?
टप्पू- मरा हुआ पंछी, दे थप्पड़….दे थप्पड़.
टप्पू की बात सुनकर टीचर ने उसे
भरी क्लास में मुर्गा बना दिया…

चिंटू- क्या तुम्हें जापानी भाषा पढ़नी आती है?
पिंटू – हां एकदम फराटेदार आती है,
बस अंग्रेजी में लिखी होनी चाहिए.
पिंटू की बात सुनकर चिंटू हैरान रह गया…

पत्नी (गुस्से में)– मैं घर छोड़कर जा रही हूं…
पति (गुस्से में)– हां ‘जान’ छोड़ो अब…
पत्नी- बस आपकी यही ‘जान’ कहने की आदत
न मुझे हमेशा रोक लेती है…!!!

टीचर- मेरे सवालों का जवाब फटाफट देना
चिंटू – जी सर
टीचर- भारत की राजधानी बताओ?
चिंटू- फटाफट
टीचर अभी तक चिंटू को पीट रहे हैं।

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button